All The Gatedot-online_paymentsdot-online_shoppingE-commerceHindiidioma-hiLogística e pagamentosyt-xMJDubTVPbw
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal nayi shiksha vlog.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो में msp.in वेबसाइट की समीक्षा की गई है, जो बहुत कम कीमत पर महिला वस्त्र बेचती है। वीडियो में बताया गया है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फर्जी है, क्योंकि इसमें कोई मालिक का विवरण, सोशल मीडिया खाता या संपर्क नंबर नहीं है। ऑनलाइन भुगतान करने या कैश ऑन डिलीवरी चुनने पर उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो सकती है और गलत सामान भेजा जा सकता है।
मुख्य बिंदु
msp.in वेबसाइट बहुत कम दरों पर महिला वस्त्र प्रदान करने का दावा करती है और YouTube, Google, Facebook और Instagram पर विज्ञापन देती है।
वेबसाइट की जांच करने पर पता चला कि इसमें कोई ओनर की डिटेल, सोशल अकाउंट या कांटेक्ट नंबर नहीं है।
ऑनलाइन पेमेंट करने पर पैसे डूबने का जोखिम रहता है और कैश ऑन डिलीवरी चुनने पर भी ऑर्डर के अनुसार सामान नहीं मिलता है।
ऑर्डर और पेमेंट के बाद रिटर्न, रिफंड और कैंसिल करने के विकल्प गायब हो जाते हैं।
कम कीमतों के लालच में आकर लोग बड़ी मात्रा में खरीदारी कर लेते हैं और वित्तीय नुकसान उठाते हैं।
विषय
ई-कॉमर्सवेबसाइट समीक्षाऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉडलेडीज वियरडिजिटल विज्ञापनउपभोक्ता सुरक्षा
क्या आपने कभी बहुत कम कीमत वाले ऑनलाइन विज्ञापन, ऑनलाइन पेमेंट या कैश ऑन डिलीवरी से जुड़ी कोई समस्या देखी है? कमेंट में अपना अनुभव बताएं और इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें।
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
msp.in वेबसाइट में एक से बढ़कर एक लेडीज वियर बहुत कम रेट में मिल रहा है। हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब? आई होप आप बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों, स्वागत है आपका अपने चैनल नई शिक्षा ब्लॉग में। दोस्तों, मैं आज आपके सामने एक वेबसाइट का रिव्यु लेके फिर से आपके सामने उपस्थित हूं। इस वेबसाइट में क्या-क्या मिलता है, कितने रेट में मिलता है? इसमें आपको शॉपिंग करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए? सब कुछ मैं आपको इसी वीडियो में बताऊंगी। वीडियो को बिल्कुल भी स्किप ना करते हुए मेरे वीडियो में अंत तक बने रह। चलिए देरी ना करते हुए स्टार्ट करते हैं आज का वीडियो और बताते हैं इस वेबसाइट के पूरी सच्चाई। तो दोस्तों, जिस वेबसाइट की मैं बात कर रही हूं, यह वही वेबसाइट है। इसमें एक से बढ़कर एक लेडी वियर बहुत ही कम रेट में मिल रहा है और इसका ऐड भी बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है। जैसे YouTube में, Google में, Facebook में और Instagram में। मैंने भी इसका ऐड देखा था। YouTube में बहुत ही खूबसूरत कोट स्वेट का ऐड दिया हुआ था और वह भी बहुत कम प्राइस में। जब इतने कम प्राइस का ऐड देखा तो मैंने सोचा इसमें वेबसाइट में जाया जाए और वहां पर देखा जाए कि इतने कम प्राइस का क्यों है। जब इतने प्राइस का कम देखा मैंने वेबसाइट में तो मैंने पूरी वेबसाइट की छानबीन की। एक से बढ़कर एक लेडीज वियर बहुत ही कम रेट में दे रहे हैं। और इसका ऐड जैसे कि मैंने आपको पहले बताया कि बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है। और इसका ऐड जैसे कि बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है। तो लोग इसमें शॉपिंग भी कर रहे हैं। और जैसे कि मैंने जब इस वेबसाइट की पूरी छानबीन की ऐड देखने के बाद तो मैंने देखा इसमें ना तो कोई ओनर की डिटेल है ना कोई सोशल अकाउंट है ना ही कोई कांटेक्ट नंबर है। पूरी वेबसाइट की छानबीन करने के बाद मुझे पता चल गया यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है। यदि आपको भी इस तरह का ऐड कहीं पर भी दिखे चाहे कितनी भी बड़ी साइट हो यह मत सोचिएगा YouTube में दिया हुआ Facebook में दिया हुआ Instagram में इतनी बड़ी साइट में दिया हुआ है तो यह फेक कैसे हो सकते हैं हो सकता है नई वेबसाइट हो इसलिए आप इसमें जल्दी से ऑनलाइन पेमेंट कर दें और यदि आप ऑनलाइन पेमेंट करेंगे तो आपके पैसे पूरी तरह से डूब जाएंगे। अब आप सोचेंगे इसमें सीओडी का ऑप्शन उसी को ले लेते हैं। पार्सल आएगा तभी तो पैसे देंगे लेकिन ऐसा भी बिल्कुल भी नहीं है। ऐसा इस बिल्कुल भी नहीं है। इसलिए कह रही हूं क्योंकि जो आपको वेबसाइट में दिखाएंगे वो बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। आपके घर तक पार्सल तो आएगा लेकिन जो आपने मंगाया वो बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। जो मर्जी देके चले जाएंगे फिर आप इनको रिटर्न भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि एक बार ऑर्डर करने के बाद और पेमेंट करने के बाद सारे ऑप्शन गायब हो जाते हैं। जैसे रिटर्न का, रिफंड का और कैंसिल का। ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि और भी बहुत सारी फेक वेबसाइट के ऊपर मैंने वीडियो बनाई है। आप चाहे तो मेरे चैनल पे जाकर देख सकते हैं। आपको पता चल जाएगा कौन-कौन सी वेबसाइट फेक है। फिर आप फ्रॉड होने से बच सकते हैं। और जैसे कि मैंने आपको बताया बहुत सारी फेक वेबसाइट के ऊपर मैंने वीडियो बनाई है। बहुत सारे व्यूवर्स मुझे कमेंट करते हैं। हमने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। हमारे पास कोई भी मैसेज ना कुछ भी नहीं आया। और यह सीओडी का ऑप्शन ले लिया तो जो मर्जी देके चले जाए गए हैं। अब हम इसको रिटर्न कैसे करें? मैं आपको यही बताना चाहती हूं कि यह फेक वेबसाइट है। रियल नहीं है। बनाते तो बिल्कुल ऐसी है वेबसाइट जैसे रियल होती है। लेकिन रियल जैसे इसमें कुछ भी नहीं होता। ना कांटेक्ट नंबर होता है ना कस्टमर केयर होता है कुछ भी नहीं होता और ना कोई सोशल अकाउंट ना यहां तक कि ओनर की डिटेल भी नहीं होती और आप लोग बिना छानबीन किए बिना जल्दी से ऑनलाइन पेमेंट भी कर देते हैं और सीओडी का ऑप्शन ले लेते हैं और आपके संग स्कैम हो जाता है। ये लोग पैसे कम दिखाकर ही आप लोगों के संग स्कैम कर रहे हैं और आप लालच में आ जाते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर देते हैं या सीओडी का ऑप्शन ले लेते हैं तो आपके संग बहुत ज्यादा स्कैम हो जाता है। बहुत ज्यादा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कोई भी एक ऑर्डर नहीं करता। ढेर सारा ऑर्डर कर देते हैं। बहुत सारे व्यूअर्स मुझे कमेंट करते हैं कि हमारे 4000 के पैसे डूब गए, 3000 डूब गए, 1000 डूब गए। ये ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि 1000 4000 में तो बहुत सारी ड्रेस आती है क्योंकि इनका कम प्राइस है। तो इसलिए मैं आपको यही कहना चाहती हूं। यदि इस तरह का ऐड कहीं पे भी दिखे तो छानबीन जरूर कीजिए। अब आप सोच रहे हैं छानबीन कहां पे करें? कैसे करें? मैं आपको यही बताना चाहती हूं। Google में सर्च कीजिए, YouTube में सर्च कीजिए। शॉपिंग करने से पहले यह सारे सर्च करेंगे तो आपको इसकी पूरी डिटेल मिल जाएगी। और ओनर की डिटेल भी चेक कीजिए, सोशल अकाउंट चेक कीजिए, कांटेक्ट नंबर चेक कीजिए। ये सारी चीजें चेक करेंगे तो आपके संग कभी भी स्कैम नहीं होगा। बस आखिर में मैं आपको यही कहना चाहती हूं। यदि आपको इस तरह का ऐड कभी दिखे ना तो जल्दीबाजी में ऑनलाइन पेमेंट कीजिए और ना ही सीओडी का ऑप्शन लीजिए और चार तो जरूर कीजिए। बस मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। यदि आपको मेरी वीडियो यूज़फुल लगी तो एक लाइक जरूर कीजिएगा और अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर भी कीजिएगा जिससे किसी के संग भी स्कैम ना हो सके। और यदि आप मेरे चैनल पे नए तो सब्सक्राइब कर दीजिएगा। बेल आइकॉन ऑल पे प्रेस कर दीजिए जिससे कोई भी न्यू वीडियो सबसे पहले आपके पास पहुंचे और कमेंट करके बताइएगा क्या आपके संग भी कभी नई वेबसाइट और नई कम प्राइस नई वेबसाइट में आपके संग स्कैम हुआ या नहीं। बस मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। मिलती हूं अगले वीडियो में एक नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए नमस्कार। अपना और अपनों का बहुत ध्यान रखें। नमस्कार।
Sua privacidade importaUsamos cookies e tecnologias semelhantes para funcionamento, preferências e, quando autorizado, medição e personalização. Você pode aceitar ou recusar cookies opcionais. Saiba mais.