ऊना:ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता चलन, करवा चौथ पर फीकी रही बाजारों में रौनक

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Punjab Kesari Himachal Pradesh.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो में ऊना के बाजारों में करवा चौथ के दौरान छोटे कारोबारियों को हुई कम बिक्री और ग्राहकों की कम आवाजाही पर चर्चा की गई है। दुकानदारों के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता चलन और चालान के डर से बाजार में वाहन लेकर आने से बचना इसके मुख्य कारण हैं। इसके बावजूद महिलाओं में करवा चौथ के त्योहार को लेकर काफी उत्साह देखा गया और मेहंदी लगवाने वालों की भीड़ नजर आई।

मुख्य बिंदु

  • करवा चौथ के पर्व पर ऊना के बाजारों में अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिली।
  • छोटे कारोबारियों को ग्राहकों की कम आवाजाही के कारण निराशा का सामना करना पड़ा।
  • ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन और मॉल के खुलने से स्थानीय दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है।
  • जिला प्रशासन की सख्ती और चालान के डर से लोग बाजार में वाहन लेकर आने से बच रहे हैं।
  • बाजारों में मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
  • महिलाओं में करवा चौथ के प्रति उत्साह, आस्था और श्रद्धा बरकरार है।

विषय

ई-कॉमर्सऑनलाइन शॉपिंगस्थानीय व्यापारत्योहारी बिक्रीउपभोक्ता व्यवहारखुदरा बाजार
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

[संगीत] [संगीत] करवा चौथ के पर्व पर ऊना के बाजारों में इस बार अपेक्षित रौनक देखने को नहीं मिली। त्यौहार पर अच्छी बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे छोटे कारोबारियों को ग्राहकों की कम आवाजाही के चलते निराशा हाथ लगी। दुकानदारों का कहना है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन [संगीत] और जिला प्रशासन की सख्ती का असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। चालान के डर से भी कई ग्राहक अपने वाहन लेकर बाजार आने से बच रहे हैं। दीपक जी करवा चौथ का त्यौहार है। किस तरह का उत्साह इस बार जो महिलाओं में ठीक ठीक ही चल रहा है सर। यहां तो मार्केट तो बहुत स्लो ही है। वो तो आपको दिख ही रहा है। पर चलो फिर भी चलो चल रहा है थोड़ा। क्या कारण है इसके पीछे मामले? ऑनलाइन जो मॉल खुल रहे हैं उसके कारण है ना उसके कारण दुकानदारों को नुकसान दुकानदारों को नुकसान तो है ही है ऑनलाइन के लिए ऑनलाइन में बहुत बुरा हाल कर लिया है क्या कारण है जी ये तो बिल्कुल देखने को मिल रहा है ऐसे कि बाजार में जो है बाजार की रौनक जो है कम हो रही है क्या कारण है इसके मेरे ख्याल से तो ये जो ऑनलाइन खरीददारी हो रही है इसका स्पष्ट रूप से एक छोटे व्यवसाय के ऊपर उसका इफेक्ट प्रभाव पड़ रहा है। पिछले सालों की तुलना में अगर देखा जाए करवा चौथ का कहां इसको देखते हो? किस तरह इस समय माहौल एक देखा जाए तो अभी लोग गाड़ी लेके आने से भी थोड़ा कटराते हैं बाजार में। हर किसी पे भय होता है कि चालान ना हो। किसानों का भय यह बहुत मैटर करता है क्योंकि लोग उससे सोचते हैं कि इससे अच्छा है तो घर में कुछ मंगा लिया जाए ऑर्डर किया जाए ऑनलाइन और सस्ता महंगा नहीं देखते लोग कि बाजार में अच्छा मिले वहां चाहे बेकार ही आ जाए कूड़ा ही आ जाए फिर भी लोगों को घर बैठे खरीद मार्केट की तो किस तरह से रश है मार्केट में और क्या कुछ रुझान है सर लास्ट ईयर से थोड़ा सा स्लो है लोग ज्यादा ऑनलाइन पे थोड़ा सा प्रभाव पड़ रहा है उससे थोड़ा सा इस बार थोड़ी थोड़ी मार्केट स्लो है। लास्ट के लिए दो-तीन दिनों में रश ज्यादा हुआ है। बाकी ऑल ओवर थोड़ा सा स्लो ही थी मार्केट इस बार। वहीं बाजारों में मेहंदी लगाने वाले कलाकारों के पास महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगवाने के लिए पहुंचती रहीं। महिलाओं ने करवा चौथ को आस्था। नारी शक्ति और वैवाहिक जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व बताया। उनका कहना है कि बदलते समय के बावजूद इस त्यौहार को लेकर [संगीत] उत्साह और श्रद्धा बरकरार है। का त्यहार है, महिलाओं का त्यहार है। इसलिए हम भी रखवाने आए हैं। तो कितना उत्साह महिलाओं में होता है इस त्यौहार को लेकर? बहुत ज्यादा होता है। इसीलिए सभी जगह ऐसे रश है। बाजार में चले जाओ। यहां मेहंदी लगवाने आ जाओ। हम भी सुबह के बैठे हुए हैं। अपनी बारी आई हमारी। थैंक यू। थैंक यू। जिस तरह से करवा चौथ का त्यौहार है। कितना उत्साह इस त्यौहार को लेकर रहता है? हां जी बहुत ज्यादा रहता है और हमारे यहां तो बहुत ज्यादा करते हैं हिंदू धर्म में तो हमें बहुत अच्छा लगता है। हमारा रीति रिवाज है ना ये। तो क्या कुछ तैयारियां इसको लेकर की जाती है? हां जी। लेडीज बहुत सारी मेहंदी लगवा रहे हैं। सूट्स वगैरह ले रहे हैं, ज्वेलरी वगैरह ले रहे हैं। मेरा नाम पूजा। पूजा जी किस तरह की तैयारियां इस त्यौहार को लेकर की जाती इस दिन का सभी को इंतजार होता है। साल में एक बार ही आता है। ये त्यहार सब टीम है। लेडीज उत्साह होती है। मतलब भी कोई मेहंदी दिलवा रहा है। कोई सूट खरीद रहा है, खरीदारी कर रहा है। इस दिन का वो इंतजार करना होता है। तो लेडीज इस दिन का बहुत ज्यादा बेसब्री से इंतजार करती हैं। थैंक यू। एक ओर करवा चौथ पर महिलाओं का उत्साह देखने [संगीत] को मिला तो दूसरी ओर बाजारों में ग्राहकों की कम आवाजाही ने छोटे कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय दुकानदारों के सामने कारोबार को बनाए रखने [संगीत] की चुनौती है। अब देखना होगा कि आने वाले त्योहारों में ऊना के बाजारों की रौनक किस तरह लौटती [संगीत] है। पंजाब केसरी टीवी के लिए ऊना से अमित शर्मा की रिपोर्ट। हमसे जुड़े रहने के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें और नई वीडियो की नोटिफिकेशन के लिए बेल आइकॉन को दबाएं। अगर आप यह वीडियो Facebook पर देख रहे हैं तो [संगीत] लाइक जरूर करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। इसी तरह के और भी अपडेट्स के लिए फॉलो करें हमारा Instagram पेज hks।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce. Publicado no YouTube em 2026-10-28.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Criei um Site INACREDITAVEL com o Antigravity e Argon - LOJA VIRTUAL - PASSO A PASSO PRÁTICO

E-commerce no WhatsApp: agente de IA que VENDE 24h com a Clint

Seu E-COMMERCE está pronto para vender para ROBÔS? Agentes de IA e o futuro das vendas