ड्रॉपशिपिंग क्या है? बिना निवेश के अपना ऑनलाइन बिज़नेस शुरू करें! 😍 | SheScale #shorts #shortsfeed
Publicado em
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal SheScale.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो में ड्रॉपशिपिंग की अवधारणा को समझाया गया है, जिसमें बिना किसी स्टॉक को रखे उत्पाद बेचे जाते हैं और सप्लायर सीधे ग्राहक को सामान पहुंचाता है।
मुख्य बिंदु
- ड्रॉपशिपिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें विक्रेता को अपने पास कोई स्टॉक नहीं रखना पड़ता है।
- इसमें ग्राहक ऑर्डर देता है और सप्लायर उत्पाद को पैक करके सीधे ग्राहक के घर भेजता है।
- प्रक्रिया के चरणों में उत्पाद की फोटो शेयर करना, ऑर्डर लेना, सप्लायर द्वारा डिलीवरी करना और मार्जिन कमाना शामिल है।
- पुराने तरीकों की तुलना में ड्रॉपशिपिंग में शुरुआती पैसे, स्टॉक की जगह और बिना बिके स्टॉक के नुकसान की चिंता नहीं होती है।
- विक्रेता का मुख्य काम ग्राहक ढूंढना और उनसे बात करना होता है, जबकि सही सप्लायर का चुनाव करना सबसे जरूरी फैसला है।
विषय
ड्रॉपशिपिंगई-कॉमर्ससप्लायरस्टॉकमार्केटिंगलॉजिस्टिक्स
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
[संगीत] पार्ट एक में हमने देखा कि एक भी साड़ी बेचने से पहले मीना को [संगीत] 20 साड़ियां खरीदनी पड़ी थी। आज एक ऐसा तरीका सीखते हैं जिसमें उसे एक भी साड़ी खरीदनी ना पड़े। दूसरा पार्ट [संगीत] ड्रॉपशिपिंग क्या है? ड्रॉपशिपिंग बेचने का [संगीत] एक ऐसा तरीका है जिसमें आपको अपने पास कोई स्टॉक नहीं रखना पड़ता। आप कस्टमर को प्रोडक्ट दिखाती हैं और आर्डर लेती हैं। फिर सप्लायर उसे पैक करके सीधे आपके कस्टमर के घर भेज देता है। प्रोडक्ट कभी आपके घर आता ही नहीं। [संगीत] इसीलिए [घंटी की आवाज़] इसे ड्रॉपशिपिंग कहते हैं। यह आप असल जिंदगी में पहले ही देख चुकी हैं। [संगीत] किसी फर्नीचर शोरूम के बारे में सोचिए। आप वहां एक सोफा देखती हैं और वो आपको पसंद आ जाता है। लेकिन जो सोफा आप खरीदती हैं वो शोरूम से नहीं आता। वो सीधे फैक्ट्री से [संगीत] आपके घर भेजा जाता है। शोरूम ने बस उसे दिखाया और आपका आर्डर लिया। [संगीत] ड्रॉपशिपिंग बिल्कुल ऐसे ही काम करती है और शोरूम आप हैं। [संगीत] चलिए स्टेप्स देखते हैं। एक आप अपने कस्टमर्स के साथ प्रोडक्ट [संगीत] की फोटो शेयर करती हैं। दो कस्टमर को वो पसंद आता है और वह ऑर्डर कर देते हैं। तीन ऑर्डर सप्लायर के पास [संगीत] जाता है। चार सप्लायर उसे पैक करता है और कूरियर उसे आपके कस्टमर तक पहुंचाता है। पांच आप अपना मार्जिन कमाती हैं। अब पैसों का हिसाब कैसे चलता है? आपका कस्टमर [संगीत] आपका दाम देता है। मान लीजिए ₹650 उसमें से सप्लायर [संगीत] का दाम यानी ₹500 दिया जाता है। बचे हुए ₹150 आपके हैं। सबसे अच्छी बात सप्लायर को पैसा तभी मिलता है जब आपका कस्टमर आर्डर कर दे। इसलिए स्टॉक पर आपका कभी पैसा नहीं लगता। [संगीत] चलिए पुराने तरीके और ड्रॉपशिपिंग की तुलना करते हैं। शुरू करने के लिए पैसा पुराने तरीके में चाहिए। [संगीत] ड्रॉपशिपिंग में नहीं। घर में स्टॉक पुराने तरीके में [संगीत] जगह चाहिए। ड्रॉपशिपिंग में बिल्कुल नहीं। पैकिंग और कूरियर पुराने तरीके [संगीत] में आप करती हैं। ड्रॉपशिपिंग में सप्लायर करता है ना बिका स्टॉक। पुराने तरीके में [संगीत] वो आपका नुकसान है। ड्रॉपशिपिंग में ना बिका स्टॉक होता ही नहीं। तो ड्रॉपशिपिंग में आपका काम क्या है? कस्टमर ढूंढना, उनसे बात करना और उनका अच्छे [संगीत] से ध्यान रखना। लेकिन एक बात याद रखिए आपका नाम आपके [संगीत] सप्लायर पर टिका होता है। अच्छी क्वालिटी, सुरक्षित पैकिंग, समय पर डिलीवरी और आसान रिटर्न। आपके सप्लायर को यह सब अच्छे से करना चाहिए। [संगीत] इसलिए सही सप्लायर चुनना आपका सबसे जरूरी फैसला है। जल्दी से दोहरा लेते हैं। ड्रॉपशिपिंग यानी बिना [संगीत] स्टॉक रखे बेचना। सप्लायर सीधे आपके कस्टमर को भेजता [संगीत] है और आप स्टॉक में पैसा लगाए बिना अपना मार्जिन कमाती हैं। पार्ट तीन में हम देखेंगे कि शी स्केल आपके लिए वह भरोसेमंद सप्लायर कैसे [संगीत] बनता है।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: E-commerce, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-10-30.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário