shopmay.shop website review l ऑनलाइन शॉपिंग l online shopping website real or fake
Publicado em
Vídeo em Hindi, publicado pelo canal nayi shiksha vlog.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
वीडियो में एक ऐसी वेबसाइट की समीक्षा की गई है जो कम कीमत पर लेडीज वियर बेचने का दावा करती है और सोशल मीडिया पर विज्ञापन देती है। वक्ता का कहना है कि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है, और ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी साइटों पर खरीदारी न करें क्योंकि ऑनलाइन भुगतान करने पर पैसे डूब सकते हैं या कैश ऑन डिलीवरी (COD) चुनने पर गलत सामान मिल सकता है और रिटर्न का कोई विकल्प नहीं होता है।
मुख्य बिंदु
- डॉट शॉप वेबसाइट पर बहुत कम दामों में लेडीज वियर मिलने का दावा किया जाता है और इसके विज्ञापन YouTube, Google, Facebook और Instagram पर दिखाए जाते हैं।
- वक्ता के अनुसार यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है और इसमें ऑनलाइन पेमेंट करने पर पैसे डूब सकते हैं।
- कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनने पर भी ऑर्डर किया गया सामान नहीं मिलता है, बल्कि कुछ भी भेज दिया जाता है।
- ऑर्डर करने और भुगतान करने के बाद रिटर्न, रिफंड और कैंसिलेशन के विकल्प गायब हो जाते हैं।
- ऐसी वेबसाइटों पर संपर्क नंबर, ओनर की डिटेल या सोशल मीडिया अकाउंट्स की जानकारी नहीं होती है, या दिए गए नंबर काम नहीं करते हैं।
विषय
ई-कॉमर्सऑनलाइन शॉपिंगफेक वेबसाइटलेडीज वियरडिजिटल मार्केटिंगऑनलाइन स्कैमकैश ऑन डिलीवरी
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
शॉप में डॉट शॉप वेबसाइट में एक से बढ़कर एक लेडीज वेयर बहुत ही कम रेट में मिल रहा है। हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब? आई होप आप बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों, स्वागत है आपका अपने चैनल नई शिक्षा ब्लॉग में। दोस्तों, मैं आज आपके सामने एक वेबसाइट का रिव्यु लेके फिर से आपके सामने उपस्थित हूं। इस वेबसाइट में क्या-क्या मिलता है, कितने रेट में मिलता है? इसमें आपको शॉपिंग करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए? सब कुछ मैं आपको इसी वीडियो में बताऊंगी। वीडियो को बिल्कुल भी स्किप ना करते हुए मेरी वीडियो में अंत तक बने रहें। चलिए देरी ना करते हुए स्टार्ट करते हैं आज का वीडियो और बताते हैं इस वेबसाइट की पूरी सच्चाई। तो दोस्तों, जैसे कि यह एक ऐसी वेबसाइट है जिसमें एक से बढ़कर एक लेडीज वियर बहुत ही कम रेट में मिल रहा है और इसका ऐड भी बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है। जैसे YouTube में, Google में, Facebook और Instagram में। मैंने भी बहुत ही खूबसूरत ड्रेस का ऐड देखा था। वो भी बहुत कम प्राइस का। जब इतने खूबसूरत ड्रेस का ऐड देखा तो मैंने वेबसाइट चेक की। जब मैंने वेबसाइट चेक की तो मैं हैरान रह गई। एक से बढ़कर एक लेडीज़ वियर बहुत ही कम रेट में दे रहे हैं और सारे जो एक ही रेट में दे रहे हैं। चलिए पार्टी वियर ले लीजिए, डेली वेयर जैसे मर्जी साड़ी के साथ विद ब्लाउज हर तरह का रेट एक ही है इसमें और इसका ऐड जैसे कि बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है और इसमें ऑनलाइन का भी ऑफर है। ऑप्शन है और सीओडी का भी। मैं आप लोगों को यही बताना चाहती हूं। यदि आपको इस तरह का ऐड कहीं पर भी दिखे चाहे कितनी भी बड़ी साइट हो चाहे तो वह Google हो, Facebook हो, Instagram हो चाहे कहीं पर भी इसका ऐड हो चाहे YouTube में भी हो तो इसमें शॉपिंग बिल्कुल मत कीजिएगा क्योंकि यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है। आपके सामने जब इस तरह का ऐड आएगा तो आप जल्दी से ऑनलाइन पेमेंट कर देंगे तो आपके पैसे पूरी तरह से डूब जाएंगे। अब आप सोचेंगे इसमें सीओडी का ऑप्शन भी तो है। उसी को ले लेते हैं। पार्सल हमारे घर पे आएगा तभी तो पैसे देंगे लेकिन ऐसा भी बिल्कुल भी नहीं है। पार्सल आपके घर तो जरूर आएगा लेकिन जो आप मंगाओगे वो आपको बिल्कुल नहीं मिलेगा। जो वेबसाइट में दिखाएंगे ऐसा तो बिल्कुल नहीं मिलेगा। जो मर्जी देके चले जाएंगे। फिर आप इनको रिटर्न भी नहीं कर पाएंगे। रिटर्न नहीं कर पाएंगे। ऐसा इसलिए कह रही हूं क्योंकि एक बार ऑर्डर करने के बाद और पेमेंट करने के बाद सारे ऑप्शन गायब हो जाते हैं। जैसे रिटर्न का, रिफंड का और कैंसिल का। इसलिए ऐसी वेबसाइट में जो बहुत कम प्राइस की वेबसाइट हो और नहीं हो उसको छानबीन किए बिना शॉपिंग बिल्कुल मत कीजिए। और भी जैसे कि मैंने फेक वेबसाइट के ऊपर वीडियो बनाई है। आप चाहे तो मेरे चैनल पर जाकर देख सकते हैं। आपको पता चल जाए कौन-कौन सी वेबसाइट फेक है। फिर आप स्कैम होने से बच सकते हैं। और बहुत सारे जैसे कि मैंने आपको बताया बहुत सारी फेक वेबसाइट के ऊपर मैंने वीडियो बनाई है और बहुत सारे व्यूअर्स मुझे कमेंट भी करते हैं कि हमने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। अब हमारा रिफंड कैसे मिलेगा और या हमने जो पार्सल रिसीव कर लिया उसको रिटर्न कैसे करें? मैं आपको यही बताना चाहती हूं। आप यदि एक बार पेमेंट कर देंगे और सीओडी का ऑप्शन भी ले लेंगे तो ना आपको रिफंड मिलेगा ना रिटर्न मिलेगा और ना ही कैंसिल का ऑप्शन आएगा क्योंकि यह फेक वेबसाइट है। ऐसा जेन्युइन वेबसाइट में होता है। ये लोग अपना वेबसाइट बनाते हैं तो बिल्कुल जेन्युइन वेबसाइट की तरह इसलिए आपको पता ही नहीं चल पाता और इसमें सिर्फ यह होता है कि ना कांटेक्ट नंबर होता है ना ओनर की डिटेल होती है ना ही कोई सोशल अकाउंट। इस तरह का कुछ भी नहीं होता क्योंकि कोई भी रियल वेबसाइट होती है। उसमें सारी चीज होती है। इसमें कुछ भी नहीं होता। यदि आपको सामने भी इस तरह का ऐड आए तो छानबीन जरूर कीजिए। अब आप सोचेंगे छानबीन करते समय क्या-क्या देखें? आप सबसे पहले YouTube में सर्च कीजिए, Google में सर्च कीजिए। यदि आप Google में सर्च करेंगे या YouTube में सर्च करेंगे तो इसके रिव्यु आपको जरूर मिल जाएंगे। और ओनर की डिटेल चेक कीजिए। सोशल अकाउंट चेक कीजिए क्योंकि कोई भी वेबसाइट होता है तो उसको सोशल अकाउंट जरूर होता है। और आप इसमें जो सोशल अकाउंट से चेक करेंगे ओनर की डिटेल और कांटेक्ट नंबर भी जरूर चेक कीजिए। किसी-किसी फेक वेबसाइट में कांटेक्ट नंबर होता है तो लेकिन वो काम नहीं करता। बहुत सारे व्यूवर्स ये सोचते हैं कांटेक्ट नंबर दिया जेन्युइन वेबसाइट होगी। लेकिन आप एक बार इसमें कांटेक्ट करने की कोशिश कीजिए। इसमें कांटेक्ट नहीं हो पाएगा आपका। इसलिए नहीं हो पाएगा आपका कांटेक्ट क्योंकि यह अपना कांटेक्ट नंबर दे देते हैं जिससे आपको लगे ये जेन्युइन वेबसाइट है। इसलिए कभी भी इस तरह का जो आपके सामने वेबसाइट है तो छाननी जरूर कीजिए। बस मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। यदि आपको मेरी वीडियो यूज़फुल लगी तो एक लाइक जरूर कीजिएगा और यदि आप मेरे चैनल पे नए हैं तो सब्सक्राइब कर दीजिएगा। बेल आइकॉन ऑल पर प्रेस कर दीजिए जिससे कोई भी न्यू वीडियो सबसे पहले आप ही के पास पहुंचे और कमेंट करके बताइएगा कि आपके संग भी कभी नई वेबसाइट और कम प्राइस वाली वेबसाइट में स्कैम हुआ या नहीं और हां अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर भी जरूर कीजिएगा जिससे किसी के संग भी स्कैम ना हो सके। बस मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। मिलती हूं अगले वीडियो में एक नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए नमस्कार। अपना और अपनों का बहुत ध्यान रखें।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: E-commerce, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-10-30.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário