करवा चौथ पर सोनीपत के बाजार गुलजार, ऑनलाइन शॉपिंग से कारोबार पर असर | SNA News

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal SNA News.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

सोनीपत में करवा चौथ के त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ और मेहंदी की रौनक देखने को मिल रही है, लेकिन स्थानीय दुकानदारों का दावा है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के कारण बिक्री में पिछले साल की तुलना में लगभग 40% की गिरावट आई है।

मुख्य बिंदु

  • सोनीपत के बाजारों में करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं कपड़े, श्रृंगार का सामान और मेहंदी लगवाने पहुंच रही हैं।
  • दुकानदारों का दावा है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के कारण पिछले साल की तुलना में ग्राहकों की संख्या में करीब 40% की कमी आई है।
  • बाजारों में राजस्थानी, पाकिस्तानी और 3D मेहंदी डिजाइन महिलाओं के विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
  • कुछ दुकानदारों का यह भी कहना है कि बाजारों में भीड़ होने के बावजूद लोग सामान ऑनलाइन खरीद रहे हैं, जिससे स्थानीय बिक्री प्रभावित हो रही है।
  • त्योहारी तैयारियों के तहत बाजारों में करवा, थाली और श्रृंगार के अन्य सामान उपलब्ध हैं।

विषय

करवा चौथऑनलाइन शॉपिंगस्थानीय बाजारमेहंदी डिजाइनत्योहारी खरीदारीई-कॉमर्स प्रभावखुदरा व्यापार
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

सोनीपत में करवा चौथ की रौनक। हाथों में मेहंदी और बाजारों में खरीदारी। ऑनलाइन शॉपिंग से दुकानदार परेशान। कारोबार पर पड़ा असर। पति की लंबी उम्र की कामना। हाथों में सस्ती मेहंदी और त्योहारों की तैयारियों के बीच बाजारों में रौनक। करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आते ही सोनीपत के बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हैं। कोई कपड़े और श्रृंगार का सामान खरीद रही हैं तो कोई हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचवाने पहुंच रही हैं। लेकिन त्यौहार की इस रौनक के बीच बाजार से एक ऐसी खबर भी सामने आ रही है जो दुकानदारों की चिंता बढ़ा रही है। दुकानदारों का दावा है कि ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के कारण इस बार ग्राहकों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले करीब 40% तक गिरावट आई है। सोनीपत के बाजारों में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उसाद देखने को मिल रहा है। त्यौहार से पहले खरीददारी का दौर जारी है और बाजारों में जगह-जगह महिलाएं कपड़े, चूड़ियां, श्रृंगार का सामान और दूसरे जरूरी सामान खरीदती नजर आ रही हैं। वहीं मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं पहुंच रही हैं। हाथों पर सजने वाली राजस्थानी, पाकिस्तानी और 3D मैली डिजाइन महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। त्यौहार को लेकर घरों में भी तैयारियां चल रही हैं। करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं बल्कि पतिप्नी के रिश्ते, प्रेम और विश्वास से जुड़ा त्यौहार भी है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। ऐसे में त्यौहार से पहले खरीददारी करना और सोना श्रृंगार की तैयारियां करना इस पर्व का खास हिस्सा माना जाता है। बाजारों में महिलाओं की चहल-पहल से त्यौहार का माहौल साफ नजर आ रहा है। लेकिन बाजारों की रौनक के बीच दुकानदारों की परेशानी भी सामने आ रही है। दुकानदारों का कहना है कि बाजार में लोग पहुंच तो रहे हैं लेकिन खरीददारी पहले जैसी नहीं हो रही। कई ग्राहक दुकानों पर सामान देखते हैं और बाद में ऑनलाइन खरीदारी कर लेते हैं। इससे स्थानीय दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार ग्राहकों की संख्या में करीब 40% तक कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में उन्हें अच्छी बिक्री की उम्मीद रहती है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। बाजार में भीड़ दिखाई देने के बावजूद बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं हो रही। ऐसे में करवा चौथ की रौनक के बीच स्थानीय कारोबारियों को ग्राहकों की खरीदारी बढ़ने का इंतजार है। कुल मिलाकर सोनीपत के बाजारों में करवा चौथ को लेकर उत्साह और रौनक दोनों देखने को मिल रही है। महिलाएं त्यौहार की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं दुकानदारों की उम्मीद है कि त्यौहार नजदीक आने के साथ खरीददारी में तेजी आएगी और बाजारों की रौनक बिक्री में भी दिखाई देगी। सुहागनों का सबसे बड़ा त्यौहार करवा चौथ की तैयारियों को लेकर बाजारों में खासी रौनक देखी जा सकती है। आप मेरे पीछे देख सकते हैं। हम फिलहाल शहर के कच्चे क्वार्टर में मौजूद हैं। जहां पर महिलाएं जो युवा हैं और जो बुजुर्ग हैं सभी खरीददारी को लेकर मार्केट में आई हुई हैं। यहां पर कुछ महिलाएं मेहंदी रचवा रही हैं और उनसे जानेंगे कि किस तरह से जो तैयारियां है वो लगातार की जा रही है। मैम पहले आपका नाम और चाहेंगे। हेलो नमस्कार मेरा नाम अवधि मैनी है और करवा चौथ को लेके सब लेडीज में बहुत ज्यादा उत्सुकता है, खुशी है। आप देख सकते हैं। हर जगह रंग बिखरे हुए हैं। हर जगह चेहरे पे रौनक है। बाजार सजा हुआ है। सब लेडीज सज रही हैं। ये त्यौहार की शुरुआत है। थैंक यू। ये तो डिजाइन बनवाया मैम। ये किस तरह का डिजाइन है और इसकी क्या खासियत है? डिज़ देखो जो मन को भाए वो लगवाओ। आज किसी को कैसा पसंद है, किसी को कैसा पसंद है? खासियत इसकी बस ठीक है। शौक है, अच्छा लग रहा है। पति को अच्छा लगना चाहिए। सबसे बड़ी बात। इन्होंने बताया कि अपने पति की पसंद का जो डिजाइन है वो ये करवा रही हैं। कुछ कारीगर भी हमारे साथ हैं। उनसे जानेंगे कि आजकल किस तरह के डिजाइन जो है मार्केट के ट्रेंड में है। पहले अपना नाम और परिचय। जी मेरा नाम रन यादव। मैं अजीत मेहंदी से। कब से मेहंदी डिजाइनिंग का काम कर रहे हैं और कौन-कौन से डिजाइन इस बार मार्केट में? [गला साफ़ करने की आवाज़] आजकल 3D डिजाइन मार्केट में है और मुझे 12 साल हो गए काम करते-करते कौन से डिजाइन महिलाओं को पसंद आ रहे हैं? पाकिस्तानी श्री बी एचडी मधुबनी जैसे भी ये हमारे साथ कुछ महिलाएं और कारीगर थे जिन्होंने बताया कि यहां पर पाकिस्तानी और राजस्थानी डिजाइन जो है 3D डिजाइन की मार्केट में है और जो लगातार महिलाओं को पसंद आ रहे हैं और वो करवा चौथ पर स्पेशल इन डिजाइनों की डिमांड कर रहे हैं और उनके हाथों पर लगवाए जा रहे हैं। अन्य महिलाओं से और कुछ अन्य ग्राहकों से भी बातचीत करेंगे। जुड़े रहिए हमारे साथ। कितने वर्षों से आप ये हमको तो 20 साल हो गए सर। सचिन नाम है मेरा सचिन मैदानी नाम से है। जी तो इस बार किस तरह के डिजाइन है मार्केट में? बहुत सारे डिजाइन नए-नए डिजाइन आए हैं अब तो क्या नाम है? बहुत सारी टालिया मारवाड़ी राजस्थानी और वाली है मारवाड़ी जो भी है काफी साइड आ रहे हैं। तो महिलाओं को किस तरह का डिजाइन पसंद आ रहे हैं? राजस्थानी है। मारवाड़ी भी है। सब तरह अपना अपना वो है। जिसको पसंद आता है वही हम लोग ला रहे हैं। क्या प्राइस है? प्राइस तो डिजाइन के हिसाब से ही है। जो डिजाइन लगाएगा ना उस हिसाब से। जनरल स्टैंडर्ड जनरल तो है 500 दो नॉर्मल हमारे पास करवा की थाली करवा मिट्टी करवा फैंसी थाली हर आइटम है हमारे पास कब हुई है वन वीक हो गया हमें लगातार यहां पे तो बाजार में कैसी रौनक है अच्छी है रौनक कोई दिक्कत नहीं है अच्छा चल रहा है काम अच्छे हैं हां जी ऑनलाइन का कोई है नहीं ऑनलाइन का जो होता है वहां पर कॉस्टली है जो वही 200 जो हम दे रहे हैं वो वही 500 ही देते हैं इसलिए कस्टमर समझदार हो गए इसलिए कस्टमर कोशिश करता है कि शॉपकीपर से ही संभाल ले तो किस तरह के डिजाइनिंग है काफी सारी डिजाइनिंग है नॉर्मल भी है। बढ़िया भी है, हाई भी है। हर तरह की रेंज है। महंगाई कितनी महंगा है? महंगाई नॉर्मल है। जो रेंज पिछले साल थी वही रेंज इस साल है। कोई ऐसा ज्यादा वो नहीं हुआ पेट में। सर कलवे का आपके पास क्या-क्या चीज़ है? कलवे हैं मिट्टी के लेकर कलवे हैं। स्माल साइज है, बिग साइज है। फैंसी भी है। हर तरह के हैं। स्पेशल डिज़ जो इस बार आया हूं पहली बार। ये स्पेशल डिज़ाइन फर्स्ट टाइम आए। ये कहीं नहीं मिलेगा। सिर्फ ओनली हमारे अलावा कहीं नहीं मिलेगा। ये ₹150 का पीस है और ये नॉर्मल है। ये ओनली ₹ का पीस है। जिस तरह से हमने सोचा था करबे के नाम से कि काफी मार्केट में रौनक होगी। चहल-पहल होगी। काफी अच्छी दुकानदारी होगी। बट ऐसा कुछ भी नहीं है। ऑनलाइन ने सारा काम खराब कर दिया है। ज्यादातर सारी शॉपिंग ऑनलाइन ही कर रहे हैं। मार्केट में रस तो है लेकिन सिर्फ मेहंदी वालों के पास। बाकी ये हमारी कॉस्मेटिक लाइन में या किसी भी लाइन में कोई खास काम नहीं है। सारे कस्टमर बस ऐसे ही है। ऑनलाइन में सारा काम खराब कर दिया है। जिस तरह से सोचा था उस तरह से तो कुछ है ही नहीं जो हर साल होता था। पिछले साल की तुलना में इस बार कितनी मंदी है? बहुत ज्यादा मंदी है। अभी जो सामान आपने भरा था। अभी भी भरा भरा ही है। ये समझ लो पिछली बार 100 में 90% कस्टमर आते थे। अब 100 में 60% कस्टमर है।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce. Publicado no YouTube em 2026-10-27.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

Criei um Site INACREDITAVEL com o Antigravity e Argon - LOJA VIRTUAL - PASSO A PASSO PRÁTICO

I Tried Building a Dropshipping Business With One AI Agent