ऑनलाइन शॉपिंग की चमकती दुनिया का कड़वा सच ? Gig Works | Thiha Chhattisgarh | e commerce | dark story

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Thiha Chhattisgarh.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो ऑनलाइन शॉपिंग के पीछे की लॉजिस्टिक व्यवस्था और डिलीवरी बॉय की कार्यप्रणाली, चुनौतियों और आर्थिक स्थिति का विश्लेषण करता है। इसमें छोटे शहरों में बढ़ते ई-कॉमर्स, ऑर्डर की प्रक्रिया, डिलीवरी पार्टनर की कमाई के तरीकों और उनके सामने आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा की गई है।

मुख्य बिंदु

  • छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और नए उपभोक्ता जुड़ रहे हैं।
  • ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के बाद विक्रेता, कूरियर एजेंसी, शॉर्टिंग सेंटर और डिलीवरी सेंटर के जरिए पार्सल ग्राहक तक पहुंचता है।
  • डिलीवरी बॉय की कमाई का कोई एक निश्चित तरीका नहीं है, कुछ को मासिक वेतन मिलता है तो कुछ को प्रति पार्सल भुगतान किया जाता है।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे सफर, गलत पते और नेटवर्क की समस्याओं के कारण डिलीवरी में कठिनाइयां आती हैं।
  • फूड डिलीवरी और ई-कॉमर्स पार्सल डिलीवरी के कार्यप्रणाली और भुगतान के तरीकों में अंतर होता है।
  • गिगे वर्कर्स की आर्थिक सुरक्षा, बीमा और सामाजिक लाभों को लेकर अलग-अलग नीतियां और चुनौतियां हैं।

विषय

ऑनलाइन शॉपिंगलॉजिस्टिक व्यवस्थाडिलीवरी पार्टनरई-कॉमर्सगिग वर्कर्सपार्सल डिलीवरीग्रामीण बाजार

आप क्या सीखेंगे

  • भारत के टियर टू, टियर थ्री और टियर फोर शहरों में ऑनलाइन शॉपिंग के ऑर्डर्स में 60% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
  • डिलीवरी बॉय को पेट्रोल, वाहन सर्विसिंग और मोबाइल रिचार्ज जैसे खर्च खुद उठाने होते हैं और कैश ऑन डिलीवरी की रकम कंपनी के सिस्टम में जमा करनी होती है।
  • आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार भारत के लगभग 40% गिग वर्कर्स की मासिक कमाई 15,000 रुपये से कम है।
  • ग्राहक के घर पर न मिलने या पार्सल लेने से मना करने पर पार्सल रिटर्न प्रक्रिया के तहत वापस डिलीवरी सेंटर भेजा जाता है।

प्रश्न और उत्तर

ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद पार्सल ग्राहक तक कैसे पहुंचता है?

ऑर्डर संबंधित विक्रेता के पास जाता है, जो इसे पैक करता है। इसके बाद कूरियर या लॉजिस्टिक कंपनी इसे शॉर्टिंग सेंटर और स्थानीय डिलीवरी सेंटर के जरिए डिलीवरी पार्टनर तक पहुंचाती है, जो इसे ग्राहक के पते पर लाता है।

डिलीवरी बॉय को भुगतान कैसे मिलता है?

कुछ डिलीवरी पार्टनर को फिक्स मासिक सैलरी मिलती है, जबकि अन्य को दूरी और इंसेंटिव के आधार पर प्रति पार्सल भुगतान किया जाता है।

ग्राहक द्वारा पार्सल लेने से मना करने पर क्या होता है?

पार्सल रिटर्न प्रक्रिया में चला जाता है और उसे वापस डिलीवरी सेंटर पहुंचा दिया जाता है।

वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

आपने कभी ना कभी Flipkart, Meesho या फिर Amazon जैसे ऑनलाइन ऐप से सामान जरूर मंगवाया होगा। मोबाइल पर आपने कुछ क्लिक किया, पसंद का सामान चुना, पेमेंट किया या फिर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना और फिर कुछ ही दिनों बाद आपका पार्सल आपके घर तक पहुंच गया। लेकिन आपने क्या कभी सोचा है कि जिस सामान को आप घर बैठे मंगवाते हैं, वह आखिरकार आप तक पहुंचता कैसे है? दरअसल आपका सामान किसी बड़े [संगीत] शहर के वेयर हाउस से निकलकर आपका पार्सल कई किलोमीटर दूर [संगीत] सफर तय करता है। अलग-अलग गोदामों और डिलीवरी सेंटर से गुजरता है और आखिर में एक डिलीवरी बॉय उसे आपके घर तक पहुंचाता है। कई बार उसे गांव की गलियों से, कच्ची सड़कों से और दूरदराज के इलाकों से भी गुजरना पड़ता है। एक तरफ जहां ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस पूरे सिस्टम के बैकबोन यानी कि डिलीवरी पर्सन की जिंदगी में कई चुनौतियां आती हैं। तो आखिरकार ऑनलाइन शॉपिंग की इस चमकती दुनिया के पीछे डिलीवरी बॉय की असली कहानी क्या है? आइए इसको सिलसिलेवार ढंग से आज समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन वीडियो में आगे बढ़ने से पहले आपसे गुजारिश है कि अगर आप टिया छत्तीसगढ़ में नए हैं तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर लें। दरअसल पहले जब ऑनलाइन शॉपिंग की बात आती थी तो लोगों को लगता था कि ऑनलाइन शॉपिंग बड़े शहरों तक सीमित होने वाली चीज है। लेकिन अब छोटे-छोटे शहरों में और यहां तक कि गांव में भी लोग ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। किसी को कपड़े खरीदने हैं, किसी को मोबाइल का सामान, किसी को घर का सामान तो किसी को ऐसी चीज चाहिए जो उसके आसपास के बाजार में आसानी से नहीं मिलती। और पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट हाउ इंडिया शॉप्स ऑनलाइन के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में ही भारत में करीब 12 करोड़ से भी ज्यादा नए उपभोक्ताओं ने पहली बार ऑनलाइन खरीदारी की और इनमें बड़ी संख्या में टिएर टू, टियर थ्री और टिए फोर शहरों के ग्राहक शामिल रहे। यानी कि उन कस्बों और गांव के लोग जिन्होंने कभी ऑनलाइन शॉपिंग को सिर्फ एक सपना मान लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे शहरों और बाकी भारत के ऑनलाइन ऑर्डर्स की संख्या में कुछ ही समय में तकरीबन 60% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यानी कि ऑनलाइन शॉपिंग अब सिर्फ बड़े शहरों की सुविधा नहीं रह गई बल्कि भारत में अब छोटे-छोटे शहरों में और ग्रामीण बाजारों तक ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा पहुंच चुकी है। अब समझते हैं कि जब आप किसी भी ऑनलाइन ऐप पर कोई सामान ऑर्डर करते हैं तो उसके बाद आगे का प्रोसेस क्या होता है। सबसे पहले आपका आर्डर संबंधित विक्रेता तक पहुंचता है। विक्रेता यानी कि जो सामान पैक करता है वह सामान पैक करता है और इसके बाद किसी कूरियर या लॉजिस्टिक कंपनी उस पार्सल को अपने नेटवर्क में लेती है। यह पार्सल अलग-अलग शॉर्टिंग सेंटर यानी कि वहां पे एरिया के हिसाब से पार्सल को शॉर्ट किया जाता है। यानी कि एक इलाके के पार्सल को इकट्ठा एक जगह पर रखा जाता है और इसके बाद आपका पार्सल इलाके के डिलीवरी सेंटर तक पहुंचता है। जिसके बाद डिलीवरी पार्टनर उसे आपके दिए गए पते पर लेकर आता है। यानी कि जिस पार्सल को आप मोबाइल स्क्रीन पर ट्रैक कर रहे होते हैं, उसके पीछे एक पूरी की पूरी लॉजिस्टिक व्यवस्था काम कर रही होती है। इसके पीछे सैकड़ों लोग काम कर रहे होते हैं। अब एक सबसे बड़ा सवाल आता है लोगों के मन में कि एक डिलीवरी बॉय को इस काम के आखिर कितने पैसे मिलते होंगे जिसके लिए वह किलोमीटर तक की दूरी तय करके आपका सामान आप तक पहुंचाता है। दरअसल इसका कोई तय रेट नहीं है। कुछ डिलीवरी पार्टनर को कंपनी या कूरियर एजेंसी से फिक्स मासिक सैलरी मिलती है। जबकि कुछ को डिलीवरी के पीछे पैसे मिलते हैं। दूरी और इंसेंटिव के आधार पर उन्हें भुगतान किया जाता है। जैसे कि उदाहरण के लिए अगर किसी कर्मचारी को प्रति पार्सल के हिसाब से भुगतान मिलता है तो ज्यादा से ज्यादा पार्सल पहुंचाने पर उसकी कमाई ज्यादा से ज्यादा होगी। वहीं पर जहां फिक्स सैलरी वाले कर्मचारी तय वेतन में अपना काम करते हैं। लेकिन अगर देखा जाए तो कुल कमाई ही उसकी बचत नहीं होती बल्कि एक डिलीवरी पर्सन को पेट्रोल, बाइक की सर्विसिंग, मोबाइल रिचार्ज और दूसरे खर्च खुद ही उठाने पड़ते हैं। कैश ऑन डिलीवरी में ग्राहक से मिलने वाली रकम डिलीवरी बॉय की कमाई नहीं होती बल्कि उसे कंपनी या कूरियर एजेंसी के तय सिस्टम के अनुसार जमा करना होता है। यानी कि एक डिलीवरी पर्सन की असली कमाई जानने के लिए कुल भुगतान में से काम से जुड़े खर्च घटाने जरूरी हैं। जहां पर शहरों में एक ही इलाके में कई ऑर्डर्स मिलते हैं। लेकिन वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार एक ही पार्सल को पहुंचाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। किसी गांव का पता आसानी से नहीं मिलता। कहीं मोबाइल नेटवर्क की समस्या होती है तो कहीं ग्राहक का घर मुख्य सड़क से काफी अंदर होता है और कई बार होता ऐसा है कि ग्राहक एन समय पर फोन कॉल नहीं उठाता और गलत पता होने पर या फिर ग्राहक पार्सल लेने से मना कर देता है तो ऐसे में डिलीवरी पार्टनर क्या करता है? ऐसे में आपके मन में सवाल आता होगा कि अगर ग्राहक घर पर नहीं मिलता तो कर्मचारी ऐप में डिलीवरी का प्रयास दर्ज करता है। कंपनी की पॉलिसी के मुताबिक दोबारा डिलीवरी की कोशिश की जाती है और अगर ग्राहक सामान लेने से मना कर देता है तो पार्सल रिटर्न प्रक्रिया में चला जाता है और उसे वापस डिलीवरी सेंटर पहुंचा दिया जाता है और ऐसे मामलों में डिलीवरी पर्सन को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ सकती है। हालांकि असफल डिलीवरी या फिर रिटर्न पर भुगतान मिलेगा या नहीं यह कंपनी और कर्मचारी के कॉन्ट्रैक्ट पर निर्भर करता है। यानी हर पार्सल की डिलीवरी सफल होना जरूरी नहीं होता। लेकिन उसे पहुंचाने की कोशिश में भी इसमें कर्मचारी का समय और उसका मेहनत लगता है। देखिए शहरों में sविggi और Zomato जैसे प्लेटफार्म खाने की डिलीवरी करते हैं। जबकि blinkट और ZPTO जैसी कंपनियां कम समय में किराने का सामान पहुंचाती है। वहीं पर Flipkart, Meesho और Amazon जैसे कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक और घरेलू सामान ऑर्डर पर ले जाते हैं और देखा जाता है कि इन दोनों तरह की डिलीवरी में काफी कुछ अलग होता है। खाने की डिलीवरी के लिए पार्टनर को रेस्टोरेंट से आर्डर लेकर ग्राहक तक पहुंचाना होता है। इसमें दूरी कम होती है। समय भी कम होता है और मांग के आधार पर भुगतान या इंसेंटिव भी मिल सकता है। जबकि ऑनलाइन शॉपिंग में पार्सल की छटाई, वेयर हाउस, ट्रांसपोर्ट, डिलीवरी सेंटर की पूरी प्रक्रिया शामिल होती है। यहां पर डिलीवरी कर्मचारी को आमतौर पर तय रूट पर कई पार्सल दिए जाते हैं। उसका भुगतान फिक्स सैलरी, प्रति पार्सल और कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से किया जाता है। यानी कि दोनों क्षेत्रों में डिलीवरी पार्टनर की मेहनत तो है लेकिन उनका काम और कमाई का तरीका थोड़ा बहुत अलग जरूर है। अगर बात करें आर्थिक सर्वेक्षण की तो 2025-26 के मुताबिक भारत के लगभग 40% गिग वर्कर्स की कमाई लगभग 15,000 से भी कम है। यह आंकड़ा सिर्फ ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय का नहीं है बल्कि अलग-अलग तरह के गिग वर्कर्स का है। और इससे यह सवाल उठता है कि डिजिटल कारोबार के बढ़ने के साथ ही इन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आर्थिक सुधार पर कितना ध्यान दिया जा रहा है और इस आंकड़े को देखकर यह सवाल जरूर उठता है कि डिजिटल कारोबार के बढ़ने के साथ इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आर्थिक सुरक्षा पर कितना ध्यान दिया जाता है। कुछ नियमित कर्मचारियों को कंपनी या एजेंसी के माध्यम से पीएफ, ईएसआई और बीमा जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। जबकि कॉन्ट्रैक्ट और गिग वर्कर के लिए सुविधाएं उनकी पात्रता और कंपनी की पॉलिसी पर निर्भर करती है। जहां पर दुर्घटना, बीमा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और छुट्टी की सुविधा हर डिलीवरी पार्टनर को एक जैसी नहीं मिलती और इसीलिए कंपनी और सरकार की जवाबदेही भी जरूरी होती है। आज ऑनलाइन शॉपिंग ने खरीदारी का तरीका पूरी तरीके से बदल दिया है। जहां अब गांव में बैठे व्यक्ति को कई ऐसे उत्पाद मिल जाते हैं जिन्हें पहले के समय में खरीदने को उन्हें शहर जाना पड़ता था। लेकिन इस सुविधा के पीछे एक पूरी व्यवस्था और हजारों लोगों की मेहनत शामिल है। हम मोबाइल पर आर्डर करते हैं। पार्सल की लोकेशन देखते हैं और सामान पहुंचते ही अपना आर्डर ले लेते हैं। लेकिन उस पार्सल को हम तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की कमाई, उसका सफर, उसकी सुरक्षा और उसकी परेशानियां अक्सर हमारी नजरों से दूर रह जाती है। और अब हम दिवाली का त्यौहार मनाने जा रहे हैं। तो जरा उन डिलीवरी पार्टनर्स के बारे में सोचिएगा जो इस त्यौहार में भी लोगों के घरों तक पार्सल पहुंचाते हैं। उनकी खुशियां पहुंचाते हैं और सड़कों पर अपनी बाइक लेकर निकल जाते हैं। जिस घर में वह पार्सल पहुंचा रहा है, वहां भी दिवाली की खुशियां हैं। लेकिन शायद उसके अपने घर में भी कोई वहां उसका इंतजार कर रहा होगा। इसलिए अगली बार आप जब भी किसी डिलीवरी पार्टनर को अपने दरवाजे पर देखें तो एक पल के लिए उसकी मेहनत के बारे में भी जरूर सोचिए।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce. Publicado no YouTube em 2026-11-11.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

14조 팔고도 6천억 적자…쿠팡, 수익성 고민 커진다 / 한국경제TV뉴스

ऑनलाइन शॉपिंग में Free Delivery का पूरा खेल समझो!