How to Get Your First 100 Orders on Amazon, Flipkart, Meesho (10 Tips) | Ecommerce Business

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Konnection Business.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

यह वीडियो ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस जैसे कि Amazon, Flipkart और Meesho पर अपने पहले 100 ऑर्डर प्राप्त करने के लिए रणनीतियों और चरणों पर चर्चा करता है। इसमें उत्पाद चयन, प्रतिस्पर्धी विश्लेषण, लाभ गणना, आकर्षक लिस्टिंग बनाना, लॉन्च मूल्य निर्धारित करना और शुरुआती ऑर्डर्स को संभालने के तरीके बताए गए हैं।

मुख्य बिंदु

  • सही उत्पाद का चयन करने के लिए स्थानीय स्तर पर आसानी से मिलने वाले उत्पादों की पहचान करनी चाहिए।
  • Amazon जैसे मार्केटप्लेस पर टॉप पांच प्रतिस्पर्धियों की लिस्टिंग, कीमत और रैंकिंग का अध्ययन करना चाहिए।
  • पहला ऑर्डर भेजने से पहले बैंक सेटलमेंट और सभी लागतों को ध्यान में रखकर मुनाफे की गणना करनी चाहिए।
  • उत्पाद की पहली इमेज हमेशा ओरिजिनल और स्पष्ट होनी चाहिए, जबकि अन्य इमेजेस एआई की मदद से सुधारी जा सकती हैं।
  • पहले 10 ऑर्डर प्राप्त होने पर उनकी सही पैकेजिंग, त्वरित डिलीवरी और पिकअप से संबंधित केस आईडी बनाकर निगरानी करनी चाहिए।
  • शुरुआती सफलता के बाद 30 से 100 ऑर्डर्स तक पहुंचने के लिए विज्ञापनों (एड्स), कूपन और प्रमोशन का उपयोग करना चाहिए।

विषय

ई-कॉमर्स रणनीतिउत्पाद चयनप्रतिस्पर्धी विश्लेषणलाभ गणनाउत्पाद लिस्टिंगऑर्डर प्रबंधनमार्केटप्लेस विज्ञापन
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

देखिए Amazon, Flipkart, Meesho जैसे मार्केट प्लेसेस पर आपने प्रोडक्ट्स को लिस्ट कर दिया है। लेकिन अब आप स्ट्रगल कर रहे हो। आप स्ट्रगल कर रहे हो ऑर्डर्स लाने में। आपको कुछ ऑर्डर्स आते हैं हफ्ते में एक या दो या मे बी महीने में चारप ऑर्डर्स। लेकिन आप चाहते हैं कि अब आपका बिजनेस ग्रो करें। उसके लिए आपको क्या करना चाहिए? उसके लिए आपको किन स्ट्रेटजीस को फॉलो करना चाहिए और सबसे इंपॉर्टेंट चीज आज के इस वीडियो में मैं आप लोगों को बताऊंगा कि आप अपने पहले 100 ऑर्डर कैसे लाएंगे अपने ई-कॉमर्स बिजनेस की जर्नी में। जब आप अपने पहले 100 ऑर्डर्स लाएंगे तो उसमें आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको पता चलेगा कि बैंक सेटलमेंट्स कैसे होती है। आपको पता चलेगा किस प्रोडक्ट पर कितना मार्जिन बच रहा है। आपको पता चलेगा कस्टमर रिटर्न्स आते हैं तो उनको कैसे हैंडल किया जाता है। आपको पता चलेगा कौन से मार्केट प्लेसेस के ऊपर फेक रिटर्न्स आ रहे हैं। ये सारी चीजें आपको पहले ही 100 ऑर्डर्स में सामने आ जाएगी। तो मैं चाहता हूं कि आप इस वीडियो को एंड तक देखें। मैं आपको 10 इंपॉर्टेंट पॉइंट्स बताऊंगा, स्ट्रेटजीस बताऊंगा। उसमें जो पीछे की तीन स्ट्रेटजीस हैं वो सबसे ज्यादा इंपॉर्टेंट है। लेकिन उससे पहले की जो सात स्ट्रेटजीस है अगर उसको नहीं सुना तो पीछे वाली तीन स्ट्रेटजीस आपकी कोई काम की नहीं रहेगी। चैनल पर पहली बार हो तो तुरंत सब्सक्राइब कर लो। देखो सबसे पहली चीज मैं हमेशा कहता आया हूं कि जब भी आप किसी भी बिजनेस को शुरू करें। शुरू करने के लिए शुरू मत करें। उदाहरण के तौर पे कि आप किसी और की जर्नी को देखकर उससे इंस्पायर होकर यह सोचते हैं कि सामने वाला अगर जूते बेच रहा है तो मैं भी जूते बेचूंगा। सामने वाला अगर टीशर्ट बेच रहा है तो मैं भी टीशर्ट बेचूंगा या एक्स वजी फलाना फलाना यह कर रहा है तो मैं भी वो करूंगा। उससे कुछ नहीं होगा। आपको पहले राइट प्रोडक्ट चूज़ करना पड़ेगा। राइट प्रोडक्ट चूज़ करने का सबसे इजी तरीका यह है कि आपको अपने घर से बाहर निकल कर देखना पड़ेगा कि आपके नियर बाय एरिया में कौन सी चीज मैन्युफैक्चर होती है या कौन सी चीज आपको इजीली मिल जाएगी। उन छोटे-छोटे प्रोडक्ट्स को लाके आप आपको जो है मार्केट प्लेसेस के ऊपर लिस्ट करना होगा। देखिए ये चीज करना बहुत इजी है। इट्स नॉट दैट डिफिकल्ट। आप अच्छे प्रोडक्ट्स लाओ। मल्टीपल प्रोडक्ट्स लाओ। उन्हें लिस्ट करो। उन्हें लिस्ट करने के बाद चेक करो कि कौन से मार्केट प्लेसेस पर उनके ऊपर ऑर्डर्स आ रहे हैं और कितना उसके अंदर आपका बैंक सेटलमेंट आ रहा है। आप प्रॉफिटेबल हो या नहीं हो। सबसे पहले आपको अच्छे से प्रोडक्ट सेलेक्ट करना है। दूसरी चीज स्टडी योर टॉप फाइव कॉम्पिटिट। कैसे? मैं आपको बताता हूं। लेट्स से आप होम डेकर कैटेगरी में जाना चाहते हो और आप छोटे-छोटे स्क्लप्चर सेल करना चाहते हो। राइट? मतलब कह सकते हैं कि गणेश आइडल हो गया या किसी प्रकार का कोई छोटा सा जो है ना स्क्लप्चर जो आप टेबल पर रखने का हो गया ऑफिस डेस्क पे रखना हो गया एक डेकोरेटिव आइटम जो है वो सेल करना चाहते हो तो आपको अपने कॉम्पिटिट की लिस्टिंग को देखना होगा क्या करना है मैं आपको बताता हूं Amazon की वेबसाइट पर ले जाके ध्यान से देखिएगा ठीक है अब हम आ गए हैं Amazon की वेबसाइट पे यहां पर हम लिखते हैं डेकोरेशन आइटम्स फॉर लिविंग रूम हमने ये प्रोडक्ट सेलेक्ट किए अब इसमें देखो बहुत सारे प्रोडक्ट्स आ रहे हैं है ना बहुत सारे अलग-अलग प्रोडक्ट्स आपको देखने को मिल रहे हैं अब जैसे आपने सोचा कि मैं कोई आइडल जो होता है छोटा सा आइडल लाके रखूंगा। ये वाला प्रोडक्ट है। ठीक है? यहां आने के बाद आपको क्या करना है? ध्यान से सुनना। मैं बता रहा हूं उसको ध्यान से देखना। आपको स्क्रॉल डाउन करना है। स्क्रॉल डाउन करते-करते आपको और स्क्रॉल डाउन करना है। स्क्रॉल डाउन करते हुए आपको आइटम डिटेल्स पे आना है। नीचे आइटम डिटेल्स दे रखी होगी। मैं आपको बताता हूं। और नीचे आने के बाद यहां पर आने के बाद आपको यहां आइटम डिटेल्स में आना है। और आइटम डिटेल्स के अंदर 11वें नंबर पे आ रहा है ये आइडल्स कैटेगरी के अंदर। तो आप इसको ओपन करेंगे। जब आप ओपन करेंगे तब आपको देखना है कि यह जो 11वें नंबर का प्रोडक्ट है जिसके ऊपर 124 रिव्यू है तो टॉप वाले पे क्या सीन चल रहा है। अब बहुतेंट चीज है ये आपके टॉप पांच कॉम्पिटिटर्स हैं। ठीक है? इसमें अलग-अलग आप ले सकते हो। जैसे बेहोमा का यह प्रोडक्ट हो गया, ग्लोबल गैबर्स का यह प्रोडक्ट हो गया, देवास्ता का कोई भी एक प्रोडक्ट उठा लो। इनकी प्राइस देखो। अब 298 से तो आपका कंपटीशन नहीं आपका 899 से। तो आपको क्या करना है कि आपको इनकी प्राइसिंग देखनी है। इनकी इमेजेस देखनी है। इनकी लिस्टिंग कैसे हो रखी है वो देखनी है। इससे आपको यह पता चलेगा कि आप जब मार्केट में आ रहे हैं तो जो आपके टॉप पांच कॉम्पिटिट हैं वो किस तरीके से अपने प्रोडक्ट्स को सेल कर रहे हैं। आपके टॉप पांच कॉम्पिटिट को कैसे पता करोगे आप। लिस्टिंग ओपन करोगे, स्क्रॉल डाउन करोगे, आइटम डिटेल्स में आओगे और रैंकिंग देखोगे। एक और चीज मैं आपको बता देता हूं यहां पर। यहीं पर आप देखोगे तो सी टॉप इन होम एंड किचन कैटेगरी के अंदर भी ये आ रहा है। ये है। लेकिन यहां पर आपको मल्टीपल बहुत सारी चीजें मिलेगी। लेकिन उसके नीचे जो है ना ये सेकंड वाला ये सब कैटेगरी है। जिस सब कैटेगरी में आपके ज्यादा कॉम्पिटिटर्स आपको दिख जाएंगे। तो देखो इस कैटेगरी के अंदर पोटेंशियल तो पूरा है क्योंकि आपके प्रोडक्ट के ऊपर आप देख सकते हो कि यह वाला जो प्रोडक्ट है इसमें जो टॉप रैंकिंग पे प्रोडक्ट चल रहा है उसके ऊपर कितने ऑर्डर्स आ रहे हैं। मैं आपको बता देता हूं इन तीनों को ओपन करके एक बार के लिए। इस वाले प्रोडक्ट के ऊपर 6000 ऑर्डर हैं। एक महीने के अंदर, दूसरे वाले प्रोडक्ट्स के ऊपर 2000 है 1 महीने के अंदर और तीसरे वाले प्रोडक्ट्स के ऊपर 1000 ऑर्डर आ रहे हैं 1 महीने के अंदर। यानी कि इस कैटेगरी में आप डील कर सकते हो क्योंकि इसमें ऑलरेडी हजारों में ऑर्डर्स आ रहे हैं। इस तरीके से आपको कॉम्पिटिट को देखना है। कॉम्पिटिट की लिस्टिंग को एनालाइज करना है और उसी तरीके से आपको भी लिस्टिंग क्रिएट करनी है। गॉट इट? तीसरी चीज है कैलकुलेट योर प्रॉफिट बिफोर योर फर्स्ट ऑर्डर। अपने पहले ऑर्डर को डिस्पैच करने से पहले ही आपको पता होना चाहिए कि बेसिकली आपका कितना प्रॉफिट बन सकता है। देखो यहां पर बहुत सारे लोगों को डाउट होता है क्योंकि आप किसी भी सेलर का एग्जैक्ट प्रॉफिट नहीं निकाल सकते। हर सेलर के प्रोडक्ट को एक्वायर करने की खरीदने की अलग कॉस्टिंग होती है। कोई 100 पीस खरीदता है, कोई 10,000 पीस खरीदता है तो उसमें डिफरेंस आ जाता है। किसी का ट्रांसपोर्टेशन ज्यादा है, किसी का ट्रांसपोर्टेशन कम है। किसी के यहां पर लेबर ज्यादा है, किसी के यहां लेबर कम है। कोई रेंटेड एरिया लेकर रेंटेड वेयर हाउस से बिजनेस कर रहा है। तो कोई अपने ही घर से बिजनेस कर रहा है। तो काफी सारी चीजों को इसमें कंसीडर किया जाता है। तो हम यहां पर बैंक सेटलमेंट कंसीडर करते हैं। एक बार मैं आपको वापस स्क्रीन पे ले जाता हूं और आपको बताता हूं कि बैंक सेटलमेंट कितना मिलेगा और उसमें से हम लोग कैसे माइनस कर सकते हैं। अंदाजा लगा सकते हैं कि इतना प्रॉफिट हो रहा ही हो रहा होगा। अब हमने ये प्रोडक्ट देखा था। राइट? अब हम क्या करेंगे? इसका बैंक सेटलमेंट निकालेंगे कि एक ऑर्डर जब आता है Amazon पे तो कितना बैंक में सेटलमेंट आता है। ध्यान से देखना बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको क्या करना है कि आपको यह समझना पड़ेगा कि इसके ऊपर एक फिक्स फी लगेगी जिसकी प्राइस होगी ₹48 क्योंकि यह 500 से 1000 के स्लैब में आता है। तो ₹48 आपसे Amazon लेगा ही लेगा। देखो ₹833 का यह प्रोडक्ट है। ठीक है? और कमीशन इसके ऊपर नहीं लगेगा। ₹1000 से कम है। Amazon पे कोई कमीशन नहीं लगता है। क्लोजिंग फी क्योंकि यह प्रोडक्ट जो है ना ₹500 से 1000 के बीच का स्लैब है। इसलिए ₹48 आपको क्लोजिंग फी देनी पड़ेगी। ₹48 अब आपके मन में आ रहा होगा ₹50 के आसपास क्लोजिंग फी। ध्यान से सुनो। Amazon के ऊपर ₹300 से कम पे सिर्फ ₹2 क्लोजिंग फीस है। ₹300 से 500 में ₹23 क्लोजिंग फीस है और ₹500 से 1000 पे सेल करोगे तो ₹48 क्लोजिंग फीस है। ठीक है? तो यह ₹48 की क्लोजिंग फी लगेगी और एक ₹55 की फीस लगेगी ईजी शिप की। अब आप देखोगे कि ये 833 के प्रोडक्ट के ऊपर आपको बैंक सेटलमेंट मिलेगा ₹711 का। ये जो 18.54 है ना ये इन दोनों के टोटल का जीएसटी है जो Amazon आपसे लेगा जिसका आप बाद में आईटीसी क्लेम कर सकते हो। अब इस 711 के अंदर आपकी सारी कॉस्ट माइनस कर दो। मार्केटिंग कॉस्ट, कस्टमर रिटर्न कॉस्ट, प्रोडक्ट को परचेस करने की कॉस्ट, पैकेजिंग कॉस्ट, लेबर कॉस्ट, जितनी भी कॉस्ट आपकी लग रही है ना वो सब माइनस कर दो और जितना बचेगा वो आपका नेट प्रॉफिट होगा। राइट? तो इस तरीके से आपको पहले से ही पता होना चाहिए कि कितना नेट प्रॉफिट आपके प्रोडक्ट के ऊपर जो है आ रहा है। फोर्थ स्टेप आपको यह ध्यान रखना है कि क्रिएट लिस्टिंग दैट कन्वर्ट्स। जैसा कि मैंने आपको इनिशियली बताया था कि आपको कॉम्पिटिट की लिस्टिंग्स को देखना पड़ेगा यार। पहली इमेज क्लियर और क्रिस्प होनी चाहिए। यानी कि जो प्रोडक्ट आप सेल कर रहे हो उसकी फोटो अच्छे से खींचो। एआई से मत बनाओ। बहुत सारे लोग आपको रिकमेंड करते हैं। पहली फोटो को इतना सुंदर बनाओ। एi से डिजाइन करो। इतनी अच्छी होनी चाहिए कि कस्टमर आपसे प्रोडक्ट परचेस करे ही करें। नहीं ऐसा नहीं करना है। आपको एक ओरिजिनल फोटो खींचनी है। चाहे मोबाइल से खींचो लेकिन आपके प्रोडक्ट की खींचो। उसके बाद एi की हेल्प से उसको एनहांस करो ना कि उसको पूरा चेंज कर दो। इतनी क्वालिटी की इमेज बना दोगे कि ₹300 400 का प्रोडक्ट होगा। ₹500 का प्रोडक्ट होगा। कस्टमर उसे मंगाएगा। कहेगा यार ये तो मार्केट में ₹100 में मिलता है। और डिजाइन तो इतनी अच्छी बना रखी थी Amazon के ऊपर कि यार प्रोडक्ट लग रहा था प्रीमियम क्वालिटी का। ऐसा मत करो। पहली इमेज क्लियर रखो, एनहांस रखो। अच्छे से एनहांस करो उसको। लेकिन बाकी की जो इमेजेस है ना वो आप एi से बनाओ। फीचर्स दिखाओ। उसकी क्वालिटी बताओ। उसके अंदर क्या स्पेशलिटी है वो बताओ। सब कुछ बताओ। लेकिन पहली इमेज हमेशा ओरिजिनल रखो। उसके बाद ही आप दूसरी इमेजेस को जो है ना एi की हेल्प से क्रिएट करो। इस तरीके से करोगे तो कन्वर्शनंस आने के चांसेस ज्यादा बढ़ जाएंगे। राइट? स्टेप नंबर फाइव, मेक श्योर योर प्रोडक्ट इज एक्चुअली रेडी टू सेल। मतलब कि आपने लिस्टिंग कर दी। आपने सब कुछ कर दिया। ठीक है? लेकिन आपकी लिस्टिंग इनकंप्लीट है। आपने अंदर बुलेट पॉइंट्स नहीं डाले। राइट? आपने डिस्क्रिप्शन नहीं लिखा, आपने अच्छे से इमेज अपलोड नहीं किए, कंटेंट अच्छे से नहीं किया। टाइटल आपने अच्छे से नहीं लिखा है। और आप सोच रहे हो कि अब मैं ऐड चलाऊंगा, ये ऐड चलाऊंगी और फिर मुझे ऑर्डर्स आएंगे। नहीं आएंगे ऑर्डर्स। क्योंकि आपने अपने प्रोडक्ट की लिस्टिंग में प्रोडक्ट के फीचर्स तो मेंशन करे ही नहीं है। आपने बुलेट पॉइंट्स अच्छे से नहीं लिखे। आपने डिस्क्रिप्शन अच्छे से नहीं लिखा है। मैं आपको एक चीज बताता हूं। 6000 से भी ज्यादा लोगों ने हमारी कम्युनिटी को ज्वाइन किया। हमसे चीजों को सीखा। बहुत सारे सेलर्स ने उन चीजों को इंप्लीमेंट किया और उसके बाद आज वो अपना बिजनेस ग्रो कर रहे हैं। उनको ऑर्डर्स भी आ रहे हैं। उनके Amazon, एफबीए पे प्रोडक्ट्स हैं। Flipkart पर प्रोडक्ट्स हैं। बहुत अच्छा बिजनेस कर रहे हैं काफी सारे लोग। लेकिन जब इंपॉर्टेंट चीज आपने क्लियर नहीं की जो मेन चीज है दैट इज लिस्टिंग में कीवर्ड्स अच्छे से कैसे डाले जाते हैं? डिस्क्रिप्शनंस कैसे लिखे जाते हैं। प्लस कंटेंट कैसे क्रिएट किया जाता है। ये सारी चीजें आपको सीखनी पड़ेगी। ये चीजें सीख के आप इंप्लीमेंट करिए और इंप्लीमेंट करने के बाद आपको खुद रिजल्ट्स दिखने स्टार्ट हो जाएंगे जो बहुत इंपॉर्टेंट रोल प्ले करेंगे आपकी ई-कॉमर्स बिज़नेस जर्नी में। आपको ग्रोथ लाने में। आप लोगों को अभी तक लग रहा होगा कि सर आप तो 100 ऑर्डर लाने की बात कर रहे थे। ये तो आप सारी बेसिक-बेसिक चीजें बता रहे हो। इसको हम कैसे करें? रुकिए थोड़ा सा इंतजार करिए। मैं आप लोगों को सारी चीजें बताने वाला हूं। बहुत इंपॉर्टेंट है। ध्यान से सुनना। ठीक है? अब स्टेप नंबर सिक्स की अगर हम लोग बात करें। सेट एन अट्रैक्टिव लॉन्च प्राइस। बिना लॉस में बेचे। मतलब समझे आप लोग। लोग क्या करते हैं पता है कि सिंपल सा प्रोडक्ट लाया। प्रोडक्ट की क्वालिटी ओकेओके है लेकिन प्राइस बहुत प्रीमियम है। या प्रोडक्ट बहुत अच्छा लाया आपने। बहुत अच्छी क्वालिटी का प्रोडक्ट लाया। आपको पता है ये मार्केट में चलेगा। लेकिन आपने कॉम्पिटिट जैसी की जैसी प्राइस रख दी। मैं एक छोटा सा एग्जांपल देता हूं। ध्यान से सुनना। बहुतेंट है। अगर ये ध्यान से नहीं सुना तो समझ में नहीं आएगा। लेट्स से आपका कॉम्पिटिट है। ये वाला सेलर। ठीक है? ये सेलर आपका कॉम्पिटिट है। कितने इसके ऊपर रिव्य्यू है? 124 कितने का प्राइस है? ₹833 का। अब आप क्या करोगे कि आप सोच रहे हो कि मैं यही प्रोडक्ट सेम ऐसा ऐसी की ऐसी लिस्टिंग लाऊंगा ₹900 में लिस्ट कर दूंगा तो मुझे बहुत ऑर्डर्स आएंगे। नहीं आएंगे। सेम प्रोडक्ट वापस लाके आप सोचते हो कि मैं इसको ₹700 में लिस्ट कर दूंगा। ऑर्डर्स आएंगे। नहीं आएंगे। आप ₹800 तक भी रखोगे ना तो आपको ऑर्डर्स आने के चांसेस हैं। ना ज्यादा सस्ता बेचना है ना ज्यादा महंगा बेचना है। क्योंकि जो सेलर ऑलरेडी इसको सेल कर रहा है ऑब्वियसली उसके ऊपर रिव्यूज है तो उसको व्यूज ज्यादा आ रहे होंगे। उसकी विजिबिलिटी ज्यादा होगी और उसके प्रोडक्ट्स के ऊपर लोगों का ट्रस्ट ज्यादा होगा क्योंकि इसके ऊपर रिव्यूज ऐसे आ रखे हैं। अगर आप चाहते हो कि आपको भी रिव्यूज आए तो आपको थोड़ा सा प्राइस सेट करके चलना है। थोड़ा सा कम करो बहुत ज्यादा नहीं बट इतना भी नहीं कि आपको लॉस होना स्टार्ट हो जाए। यह गलती आपको नहीं करनी है। गॉट इट? अब आते हैं हम लोग कि हमें पहले 10 आर्डर कैसे लाना है। यह हम सीख रहे हैं सेवंथ पॉइंट में। एट्थ पॉइंट में हम लोग सीखेंगे कि पहले 30 ऑर्डर कैसे जाना है। 10 से 30 पर कैसे पहुंचना है। यानी टोटल 10 ऑर्डर्स, फिर 10 टू 30 ऑर्डर्स और लास्ट में हम लोग सीखेंगे कि हम 100 ऑर्डर्स तक कैसे पहुंचेंगे। यहां तक देख लिया है तो प्लीज वीडियो को लाइक जरूर कर लेना। और वीडियो खत्म हो जाए ना उसके बाद एक अच्छा सा कमेंट जरूर देना। ठीक है? तो चलिए हम लोग समझते हैं पहले अपने पहले फर्स्ट कस्टमर 10 कस्टमर्स कैसे अचीव करने हैं। जब भी आपको पहला ऑर्डर आएगा बहुत अच्छे से पैक करो। बहुत अच्छे से लेबलिंग करो। उसके ऊपर अच्छी सी पैकेजिंग कराओ। मेक श्योर प्रोडक्ट कस्टमर को सही कंडीशन में मिले। प्रोडक्ट की क्वालिटी टॉप नच हो और वो प्रोडक्ट कस्टमर को क्विकली डिलीवर हो। ज्यादातर लोग गलती क्या करते हैं? इनिशियल 510 ऑर्डर जब आते हैं ना तब वेट करते हैं कि कोई पिकअप करने आएगा और हम उसे देंगे और उसे लेके चला जाएगा। डिलेज़ होते जाते हैं। पिकअप करने कोई नहीं आता है। और मैंने कितने सारे वीडियोस में आप लोगों को बताया है कि जब भी आप कोई पहले 10 ऑर्डर में आपको यह करना है फर्स्ट एंड ऑर्डर्स में आपका ऑर्डर पैक करने के बाद आपको फोटो क्लिक करनी है। फोटो क्लिक करके मार्केट प्लेसेस के ऊपर उसका एक केस क्रिएट करना है ऑर्डर आईडी के साथ कि हमने ऑर्डर पैक कर दिया है। अगर इसको पिक करने के लिए कोई नहीं आता है तो उसमें हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। यह आपकी जिम्मेदारी है। इसे कैंसिल मत करना, डिले मत करना। लेट एक दिन भी होता है ना तो Amazon को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। Flipkart को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वो यही कंसीडर करेगा कि आपने इस प्रोडक्ट को हैंडओवर नहीं किया और उसके हिसाब से आपकी परफॉर्मेंस खराब होगी और आपकी परफॉर्मेंस खराब होगी तो आपकी विजिबिलिटी शुरू में ही डाउन हो जाएगी और आपको ऐसा लगेगा कि यार हमें तो ऑर्डर्स ही नहीं आ रहे हैं। इसलिए जैसे ही आप यह कर दोगे आप केस आईडी क्रिएट कर दोगे। तो अगर कोई पिकअप करने नहीं भी आता है तो Amazon आपकी जो है परफॉर्मेंस को खराब नहीं करेगा। आपकी विजिबिलिटी को खराब नहीं करेगा और आपको आगे जाके अगर प्रोडक्ट कैंसिल भी हो जाता है, कोई पिकअप कैंसिल भी हो जाता है तो उसे कैंसिलेशन फीस भी नहीं लगेगी। तो पहले 10 ऑर्डर में तो आपको यह ध्यान रखना ही रखना है एंड कोशिश करिएगा कि आपको अच्छे रिव्यु आ जाए। ठीक है? और उसके लिए रिव्यूज लाने के लिए मेरा एक बहुत अच्छा वीडियो मैंने बनाया है। मैं आप लोगों के साथ शेयर करना चाहता हूं। ये रिव्यूज वाला वीडियो लिंक मैं डिस्क्रिप्शन में ऐड कर दूंगा। आप जरूर देखिएगा। ये बहुत अच्छा वीडियो है कि रिव्यूज कैसे लाए जाते हैं। ठीक है? तो यह पहले 10 ऑर्डर में आपको करना है। 10 ऑर्डर्स तो आपको आ गए लेकिन अब 10 से 30 में जाने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना है। आपको 30 ऑर्डर्स क्यों नहीं आए? अभी तक आपकी सेल्स अटकी हुई क्यों है? आपको ऑर्डर्स क्यों नहीं आ रहे हैं? आपको देखना पड़ेगा रिपोर्ट्स में जाके कि बेसिकली क्या आपके प्रोडक्ट्स के ऊपर इंपेशंस आ रहे हैं? लोग आपके प्रोडक्ट्स को देख रहे हैं। क्या जो पहले 10 ऑर्डर दिए हैं उसमें से कुछ कस्टमर रिटर्न्स तो नहीं आए। अगर कस्टमर रिटर्न्स आए तो उनका कारण क्या है? उसको देखो। उस कारण को ठीक करो और उस कारण में पता करो कि क्यों ऐसा मेन रीजन क्या है जिस वजह से आपके कस्टमर रिटर्न्स आए। अगर आप साइज रिलेटेड प्रोडक्ट सेल करते हो तो साइज का कुछ इशू है। तुरंत ठीक करो। अगर आप किसी प्रकार का असेंबलिंग डीआईवाई यानी डू इट योरसेल्फ वाले प्रोडक्ट करते हो। असेंबलिंग से रिलेटेड कोई प्रॉब्लम है तो उसके अंदर वीडियो का एक लिंक भेजो। एक छोटे-छोटे कार्ड बनाओ कि इस कोड को स्कैन करो। आपका YouTube का वीडियो पूरा असेंबलिंग का वीडियो आपके मोबाइल पे आ जाएगा। इस तरीके से कुछ करो ताकि आपकी कस्टमर रिटर्न्स के बाद जो अगली जर्नी रहेगी वो हम ठीक कर सकें। देखो मैं आपको एक चीज सिंपल सी बताता हूं। कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बहुत सिंपल सा तरीका है। जो भी इनिशियल डेज में आपको प्रॉब्लम आ रही है ना वो इनिशियल डेज की प्रॉब्लम है। एक बार आपके एल्गोरििदम पे प्रोडक्ट सेट हो गए। राइट? मार्केट प्लेसेस में प्रोडक्ट सेट हो गए। फिर पीछे देखने की जरूरत नहीं है। फिर तो ऑर्डर्स आएंगे ही आएंगे। लेकिन इनिशियल डेज में थोड़ा सा स्ट्रगल रहता है। लेकिन इस स्ट्रगल को आपने ठीक कर लिया तो कभी कोई प्रॉब्लम नहीं आएगी। अब हम बात करते हैं 3200 की जो इस वीडियो का सबसे इंपॉर्टेंट टॉपिक है। राइट? देखो सबसे जरूरी चीज है अगर आप ई-कॉमर्स मार्केट प्लेसेस पे सेल कर रहे हो बिकॉज़ बहुत क्राउडेड है। बहुत ज्यादा क्राउडेड है और बहुत डिफरेंस होता है मार्केट प्लेसेस पे सेल करना और अपनी वेबसाइट पे सेल करने में। वेबसाइट के एड्स आप कहां देखते हो? आप देखते हो Facebook, Instagram पे। क्या Facebook और Instagram पे लोग प्रोडक्ट परचेस करने आते हैं। नहीं ना? वहां तो लोग चिल मारने आते हैं। देखने आते हैं, टाइम पास करने आते हैं। Amazon, Flipkart जैसे मार्केट प्लेसेस पे लोग क्या करने आते हैं? चिल करने आते हैं नहीं वहां पर लोग परचेस करने आते हैं। तो वहां पर जब तक दिखेगा नहीं तो बिकेगा कैसे? तो इसके लिए आपको थोड़ा सा बजट एलोकेट करके थोड़े से एड्स रन करने हैं। आपको दो तरीके के कैंपेन बनाने हैं। ध्यान से सुनना बहुतेंट है। अगर आप 100 ऑर्डर से 50000 1500 ऑर्डर्स तक जाना चाहते हो उसके लिए भी यही स्ट्रेटजी है। आपको कुछ नहीं करना है। आपको जिन भी प्रोडक्ट्स पे इन 30 में से किसी भी प्रोडक्ट पे अगर आपके रिव्यूज आ गए हैं ना पॉजिटिव उन प्रोडक्ट्स को ऐड करके कैंपेन क्रिएट करो और उस कैंपेन को ऑटोमेटिक बनाओ। ऑटोमेटिक कैंपेन क्रिएट करोगे तो उसमें जब आपको ऑर्डर्स आएंगे तो आपको पता चलेगा किन कीवर्ड्स पे आपको ऑर्डर्स आए हैं। और जब उन कीवर्ड्स पे आपको ऑर्डर्स आएंगे तो उन कीवर्ड्स को लेकर अपनी टाइटल लिस्टिंग में ऐड करो, डिस्क्रिप्शन में ऐड करो और एक मैनुअल कैंपेन क्रिएट करो। और फिर देखो आप जो मैजिक होता है आपके साथ। सिंपल सा है। उसके अलावा कूपंस, प्रमोशंस। ठीक है? उसके अलावा कोई अलग से डील्स में ऑब्टेन कर सको तो ऑब्टेन करिएगा। Flipkart के ऊपर प्रमोशंस आते हैं। प्रमोशनंस में जाओ। ठीक है? Amazon के ऊपर कूपंस हैं। Amazon के ऊपर भी प्रमोशनंस हैं। इनमें ऑब्टेन करो। इन सब चीजों में ऑब्टेन करो और फिर देखो आपकी लिस्टिंग कितनी अच्छी आगे बढ़ती है। पहले 100 ऑर्डर लाने में थोड़ा सा समय लगेगा। अगले 100 ऑर्डर बहुत कम समय में आ जाएंगे और एक टाइम ऐसा आएगा कि दिन के 100-100 ऑर्डर्स भी आने शुरू हो जाएंगे। होता है। हमने पडकास्ट किए हैं। लोगों को 3-3000 ऑर्डर दिन के आते हैं। लोगों ने प्रूफ्स दिखाए हैं। वीडियोस दिखाए हैं। मैंने उनके खुद के बिनेसेस को चेक किया है। बहुत बड़े लेवल पर काम कर रहे हैं। बहुत बड़े लेवल पर काम कर रहे हैं। पेशेंस रखना। थोड़ा सा स्ट्रेटजीस को देखना और थोड़ा सा इंप्लीमेंट करके अपने आप पर विश्वास रख के मुझ पर विश्वास रख के इन चीजों को ध्यान रखो और अपने बिजनेस को ऊंचाइयों तक पहुंचाओ। थैंक यू सो मच गाइस इस वीडियो को पूरा देखने के लिए। ई-कॉमर्स बिज़नेस करना सीखना चाहते हो बिल्कुल फ्री में प्लेलिस्ट दे रहा हूं। उससे सीख लो। अगर पेड मेथड से जाना चाहते हो जिसके अंदर आपको वन टाइम फी के साथ लाइफटाइम वैलिडिटी का एक अफोर्डेबल कोर्स मिलता है तो कमेंट में मैंने पिन कर दिया है। गो एंड चेक आउट। थैंक यू सो मच, गाइज़। इस वीडियो को पूरा देखने के लिए मिलते हैं अगले वीडियो में। तब तक के लिए, टेक केयर।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce, Plataformas e marketplaces, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-11-05.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

14조 팔고도 6천억 적자…쿠팡, 수익성 고민 커진다 / 한국경제TV뉴스

ऑनलाइन शॉपिंग में Free Delivery का पूरा खेल समझो!