newofferbig sale.com website review l ऑनलाइन शॉपिंग l online shopping website real or fake

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal nayi shiksha vlog.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वीडियो में एक नई ई-कॉमर्स वेबसाइट 'New Offer Big Seel.com' की समीक्षा की जाती है, जो बहुत कम कीमत पर महंगे उत्पाद बेचने का दावा करती है। वीडियो में इस वेबसाइट को फर्जी बताया गया है और दर्शकों को इसमें खरीदारी न करने की सलाह दी जाती है।

मुख्य बिंदु

  • वेबसाइट में महंगे उत्पाद जैसे फ्रिज और ओवन बहुत कम कीमत (349 या 449 रुपये) में दिखाए जाते हैं।
  • यह वेबसाइट फ्लिपकार्ट के लोगो और सेल की नकल करती है, लेकिन यह फ्लिपकार्ट की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
  • कैश ऑन डिलीवरी (COD) का विकल्प चुनने पर भी स्कैम हो सकता है क्योंकि ऑर्डर किए गए उत्पाद के बजाय कुछ और भेजा जा सकता है।
  • ऑर्डर करने या भुगतान करने के बाद रिटर्न, रिफंड और कैंसिलेशन के विकल्प गायब हो जाते हैं।
  • फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने के लिए ओनर की डिटेल, सोशल अकाउंट, संपर्क नंबर और रिटर्न पॉलिसी की जांच करनी चाहिए।

विषय

ई-कॉमर्सऑनलाइन शॉपिंगफर्जी वेबसाइटस्कैमउत्पाद की कीमतडिजिटल मार्केटिंग
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

दोस्तों इस वेबसाइट में एक से बढ़कर एक होम प्रोडक्ट मिल रहा है। वह भी बहुत कम प्राइस में और इस वेबसाइट का नाम है न्यू ऑफर बिग सेel.com। हेलो दोस्तों, कैसे हैं आप सब? आई होप आप बहुत अच्छे होंगे। दोस्तों, स्वागत है आपका अपने चैनल नई शिक्षा ब्लॉग में। दोस्तों, मैं आज आपके सामने एक वेबसाइट का रिव्यु लेके फिर से आपके सामने उपस्थित हूं। इस वेबसाइट में क्या-क्या मिलता है, कितने रेट में मिलता है? इसमें आपको शॉपिंग करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए? सब कुछ मैं आपको इसी वीडियो में बताऊंगी। वीडियो को बिल्कुल भी स्किप ना करते हुए मेरी वीडियो में अंत तक बने रहे। चलिए देरी ना करते हुए स्टार्ट करते हैं आज का वीडियो और बताते हैं इस वेबसाइट की पूरी सच्चाई। तो दोस्तों जैसे कि मैंने कहा है इस वेबसाइट का ऐड तो बड़ी-बड़ी साइट में दिया हुआ है। जैसे YouTube में Google में, Facebook और Instagram में मैंने भी इसका ऐड देखा था। जब इसका ऐड देखा इतने कम प्राइस का ऐड इतने महंगा प्रोडक्ट का ऐड जो 8, 10,000 20,000 का मिलता है। इतने का 349 का ऐड देखा तो मुझे लगा इतने कम प्राइस कैसे हो सकता है? मैंने वेबसाइट चेक की। मैंने वेबसाइट चेक की तो मैं हैरान रह गई। इतने महंगे-महंगे प्रोडक्ट फ्रीज ले लीजिए। ओवन ले लीजिए। 349 449 में मिल रहा है। दोस्तों इतने कम प्राइस देखे तो मैं हैरान रह गई और पूरी वेबसाइट की छानबीन की। वैसे तो मुझे पता चल गया प्राइस देख के। यह फेक वेबसाइट है। मैं आपको फिर भी बता देती हूं। यह वेबसाइट पूरी तरह से फेक है। इसमें बिल्कुल भी शॉपिंग ना करें। और इसमें Flipkart का लोगो भी लगा हुआ है। और Flip Flipkart वालों ने जैसे सेल लगाई हुई है ऐसे भी इन्होंने अपना ऐड दिया हुआ है कि सेल लगी हुई है। Flipkart में जैसे Flipkart की सेल लगी हुई है। इसमें भी लगी हुई है। मैं आपको यही बताना चाहती हूं यह Flipkart वालों की वेबसाइट बिल्कुल भी नहीं है। उन्होंने उनकी सिर्फ नकल किया हुआ है और उसी तरह से प्रोडक्ट दिया हुआ है। लेकिन प्राइस इतने कम है कि आप भी हैरान रह जाएंगे। आपको इस तरह का ऐड कहीं पर भी दिखे तो छानबीन जरूर कीजिए और जल्दीबाजी में ऑनलाइन पेमेंट तो बिल्कुल मत कीजिएगा। अब आप सोचेंगे इसमें सीओडी का ऑप्शन है उसी को ले लेते हैं। लेकिन सीओडी में भी आपके संग स्कैम होगा क्योंकि जो मर्जी देके चले जाएंगे। जो वेबसाइट में दिखाएंगे वो तो आपको बिल्कुल भी नहीं मिलेगा। आप सोचेंगे सीओडी का ऑप्शन ले लेते हैं। पार्सल आएगा तभी तो पैसे देंगे और वेबसाइट में जैसे दिखाए वह तो आपको नहीं मिलेगा। जो मर्जी देके चले जाएंगे। फिर आप इनको रिटर्न भी नहीं कर पाएंगे क्योंकि एक बार ऑर्डर करने के बाद और पेमेंट करने के बाद सारे ऑप्शन गायब हो जाते हैं। जैसे रिटर्न का, रिफंड का और कैंसिल का। पहले इसलिए ये सारे ऑप्शन दे देते हैं जिससे कि हर वेबसाइट की तरह यह भी जेन्युइन लगे और यह सारे ऑप्शन दे देते हैं। लेकिन जैसे ही आप पेमेंट कर देते हैं चाहे सीओडी में चाहे ऑनलाइन तो वो सारे ऑप्शन गायब हो जाते हैं। आपको शो ही नहीं होगा। इसीलिए कभी भी इस तरह का ऐड आपके सामने आए तो छानबीन जरूर कीजिए। अब आप सोचिए छानबीन करते समय कहां पे करें, कैसे करें? क्या चीज का ध्यान रखें? यह लोग अपना वेबसाइट बनाते तो बिल्कुल ऐसे हैं जैसे जेन्युइन वेबसाइट होती लेकिन जेन्युइन वेबसाइट की तरह सारे ऑप्शन नहीं देते। जैसे रिटर्न का, रिफंड का, कैंसिल का, ओनर की डिटेल, सोशल अकाउंट और कांटेक्ट नंबर यह कुछ भी नहीं होता ना चैट का ऑप्शन होता है। ये सारी चीजें बिल्कुल भी नहीं होती। यही सारी चीजें आप चेक करेंगे। जैसे और मैं दो चार चीजें बता देती हूं जो आप चेक करेंगे तो भी आप स्कैम होने से बच सकते हैं। जैसे ओनर की डिटेल चेक कीजिए। YouTube में सर्च कीजिए, Google में सर्च कीजिए, सोशल अकाउंट चेक कीजिए। ये सारी चीजें और कांटेक्ट नंबर भी जरूर चेक कीजिए। वैसे तो किसी फेक वेबसाइट में ये कांटेक्ट नंबर दे देते हैं। लेकिन वो काम नहीं करता। आप भी कांटेक्ट करने की कोशिश जरूर कीजिए क्योंकि मैंने भी बहुत बार किसीकिसी फेक वेबसाइट में कांटेक्ट नंबर यह दे देते हैं। तो मैंने बहुत बार कोशिश की है। तो इसमें कोई भी ऑप्शन कोई भी मतलब कांटेक्ट नहीं हो पाता नॉट टीचेबल या सेवा में नहीं यही बोला जाता है। इसलिए आप ऐसी वेबसाइट में जो कम प्राइस की हो नई वेबसाइट हो तो उसमें बिल्कुल भी शॉपिंग ना करें और यदि आप यह सोचे कि नई वेबसाइट है चलो शॉपिंग कर लेते हैं। तो छानबीन जरूर कीजिए तो आपको पता चल जाएगा। रिव्यु भी चेक कीजिए Google में तो आपको बिल्कुल सारी चीजें पता चल जाएगा कि यह वेबसाइट फेक है या रियल है। फिर आप स्कैम होने से बच सकते हैं। मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। यदि आपको मेरी वीडियो यूज़फुल लगी तो एक लाइक जरूर कीजिएगा और यदि आप मेरे चैनल पे नए तो सब्सक्राइब कर दीजिएगा। बेल आइकॉन ऑल पे प्रेस कर दीजिए जिससे कोई भी ऐसी कोई भी स्कैम वाली वीडियो तो सबसे पहले आपके पास पहुंचे और अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी शेयर जरूर कीजिए जिससे किसी के संग भी स्कैम ना हो सके क्योंकि आजकल फेस्टिवल का सीजन चल रहा है। हर कोई शॉपिंग करता है तो कोई भी ऐसी ऐड देखता है तो शॉपिंग जरूर करेगा। इसलिए अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ शेयर भी जरूर कीजिए और कमेंट करके बताइए कभी आपके संग भी कैसी ऐसी नई वेबसाइट और कम प्राइस वाली वेबसाइट में स्कैम हुआ या नहीं। बस मैं अपनी वीडियो यहीं समाप्त करती हूं। मिलती हूं अगले वीडियो में एक नई जानकारी के साथ। तब तक के लिए नमस्कार। अपना और अपनों का बहुत ध्यान रखें। नमस्कार।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-11-04.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

14조 팔고도 6천억 적자…쿠팡, 수익성 고민 커진다 / 한국경제TV뉴스

ऑनलाइन शॉपिंग में Free Delivery का पूरा खेल समझो!