अमेज़न और फ्लिपकार्ट सेलर्स के लिए विज्ञापनों के इस्तेमाल पर चर्चा

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Konnection Business.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

यह वीडियो अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस पर नए सेलर्स के लिए विज्ञापनों (ads) के इस्तेमाल पर चर्चा करता है। इसमें बताया गया है कि शुरुआती दिनों में कम बजट होने पर तुरंत विज्ञापन शुरू नहीं करने चाहिए, बल्कि लिस्टिंग को ऑप्टिमाइज़ करने, ऑर्गेनिक परफॉर्मेंस का इंतजार करने, रिव्यू प्राप्त करने और कूपन या प्रमोशन का उपयोग करने के बाद ही छोटे और ऑटोमैटिक कैंपेन शुरू करने चाहिए।

मुख्य बिंदु

  • अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर नए सेलर्स को उत्पाद सूचीबद्ध करने के तुरंत बाद विज्ञापन (ads) शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • उत्पाद की गुणवत्ता अच्छी होनी चाहिए और शीर्षक, विवरण और छवियों सहित सभी आवश्यक विवरण सही से भरने चाहिए।
  • उत्पाद को 'न्यूेस्ट अराइवल्स' सेक्शन में देखने के लिए शुरुआती तीन से चार हफ्ते तक ऑर्गेनिक रूप से धैर्य रखने की बात कही गई है।
  • फेक रिव्यू या रेटिंग से बचने और बिना नीति का उल्लंघन किए वास्तविक ग्राहक समीक्षाएं प्राप्त करने पर जोर दिया गया है।
  • समीक्षाएं और रेटिंग मिलने के बाद कूपन, प्रमोशन और छोटे ऑटोमैटिक कैंपेन चलाने की प्रक्रिया अपनानी चाहिए।

विषय

ई-कॉमर्सऑनलाइन रिटेलमार्केटप्लेसडिजिटल मार्केटिंगलॉजिस्टिक्सभुगतान

आप क्या सीखेंगे

  • लिस्टिंग को ऑप्टिमाइज़ करते समय उत्पाद के सभी आवश्यक फ़ील्ड और उच्च गुणवत्ता वाली छवियां जोड़नी चाहिए।
  • शुरुआती तीन से चार हफ़्तों तक बिना किसी विज्ञापन के जैविक (organic) प्रदर्शन का इंतज़ार करना चाहिए।
  • नीति का उल्लंघन किए बिना वास्तविक ग्राहक समीक्षाएं और रेटिंग प्राप्त करनी चाहिए।
  • शुरुआत में बड़े विज्ञापनों के बजाय कूपन, प्रमोशन और छोटे ऑटोमैटिक कैंपेन का उपयोग करना चाहिए।

प्रश्न और उत्तर

क्या नया उत्पाद सूचीबद्ध करते ही तुरंत विज्ञापन (ads) शुरू कर देने चाहिए?

नहीं, वीडियो में सुझाव दिया गया है कि शुरुआती तीन से चार हफ़्तों तक विज्ञापन चलाने से बचना चाहिए।

शुरुआती दिनों में विज्ञापन न चलाने का मुख्य कारण क्या है?

कम बजट वाले नए सेलर्स का पैसा विज्ञापनों पर बर्बाद होने से बचाने और डिमोटिवेश से बचने के लिए शुरुआती दिनों में इंतजार करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापनों से पहले विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए किन ऑर्गेनिक तरीकों का उपयोग किया जा सकता है?

प्रमोशन, कूपन और डील्स का उपयोग करके उत्पादों की विजिबिलिटी बढ़ाई जा सकती है।

वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

देखिए हमने दो वेबसाइट ओपन कर रखी है एक Amazon की और एक Flipkart की। अगर आप ई-कॉमर्स बिजनेस कर रहे हो और Amazon और Flipkart जैसे प्रीमियम मार्केट प्लेसेस पर अपने प्रोडक्ट लिस्ट करते हो। लेट्स से आप यहां पर सर्च करते हो लेडीज बैग्स फॉर वूमेन और यहां पर भी सर्च करते हैं लेडीज बैग्स फॉर वूमेन। देखिए टॉप पर अगर आप देखेंगे तो यहां पर स्पोंसर्ड स्पोंसर्ड स्पोंसर्ड स्पोंसर्ड लिखा हुआ आ रहा है और लेडीज बैग में यहां पर भी आएंगे तो स्पोंसर्ड स्पोंसर्ड और यहां पर भी आप अगर आएंगे तो स्पोंसर्ड आपको दिखावा मिलेगा ठीक है। अब एक बहुत इंपॉर्टेंट चीज समझनी है हमको कि एज अ न्यू सेलर अगर हमारा बजट बहुत कम है और जब हम लोग मार्केट प्लेसेस पर प्रोडक्ट लिस्ट करते हैं तो हमको एड्स कब स्टार्ट करने चाहिए यानी कि पेड एडवर्टाइजमेंट पर कब जाना चाहिए क्योंकि वहां पर क्या होता है कि हमें बहुत सारी चीजें टेस्ट करनी पड़ती है। हमें डायरेक्ट एड्स रन करते ही ऑर्डर्स आने शुरू हो जाएंगे ऐसा नहीं होता है। बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और वही सारी चीजें वन बाय वन स्टेप बाय स्टेप मैं आप लोगों को इस वीडियो में बताने वाला हूं। देखिए मैं अभी कुछ टाइम पहले बहुत सारे लोगों से मिला था और मैंने कुछ पॉडकास्ट भी की है राइट। तो पॉडकास्ट में मुझे जो भी सेलर्स मिले हैं या बड़े ब्रांड्स मिले हैं, एंटरप्रेन्योर्स मिले हैं उन्होंने एक ही बात मुझे बोली कि देखो हमारे जो बजट है वो बजट है डेली के 20,000 30,000 50,000 के तब जाकर हम करोड़ों की सेल ला पा रहे हैं। लेकिन लोग जो स्टार्ट कर रहे हैं ई-कॉमर्स बिजनेस जो आप जैसे लोग जो हमारे वीडियोस देखते हैं उनका तो बजट इतना कम है कि वो स्टार्ट करने में ही 40 50,000 उनके लिए बहुत ज्यादा होता है। अब उसमें एड्स भी चलाएंगे, प्रोडक्ट भी लाएंगे तो ऑर्डर्स आएंगे कैसे और इस वीडियो में मैं आपको वो चीज बताऊंगा कि आपको बेसिकली स्पोंसर्ड एड्स जो एडवर्टाइजमेंट होते हैं वो कब रन करने हैं, वो कैंपेन कब क्रिएट करने हैं ठीक है। तो इस वीडियो को एंड तक देखना क्योंकि वो आपके बहुत काम का होने वाला है। सबसे पहली चीज अगर आपने अभी अभी Amazon और Flipkart के ऊपर प्रोडक्ट लिस्टिंग की है तो आपको मार्केट प्लेसेस लिस्टिंग करते वक्त जो भी चीजें मांग रहे हैं वो सब भर नी पड़ेगी क्यों? क्योंकि Amazon Flipkart के जितने भी फील्ड हैं लेट्स से जैसा कि मैंने बताया आप लेडीज बैग सेल करना चाहते हो तो लेडीज बैग से जितने भी फील्ड्स हैं, प्रोडक्ट की टाइटल, प्रोडक्ट की डायमेंशन, प्रोडक्ट के जो मटेरियल है, उसमें कौन-सा मटेरियल यूज़ में आया है, वो किस इवेंट के काम का है, वो कैजुअली आप यूज़ में ले सकते हो, डेली यूज़ का प्रोडक्ट है, प्रोडक्ट के डायमेंशंस क्या है, प्रोडक्ट की चेन किस क्वालिटी की है, जो-जो चीजें आपसे मांगी जा रही है, वो सारी चीजें आपको उसमें सबमिट करनी है। अलोंग विद दैट आपको जो टाइटल है, उसमें वो इंपॉर्टेंट कीवर्ड्स ऐड करने हैं और सबसे इंपॉर्टेंट अगर आपको Amazon और Flipkart कहते हैं कि हमको इसकी छह या सात या आठ इमेजेस चाहिए, तो वो इमेजेस भी आपको सारी उसमें ऐड करनी है। देखो, मैं एक सिंपल सा आपको एक फॉर्मूला बताता हूं कि आप अपनी कैटेगरी का जो बेस्ट सेलर है, जिसके ऊपर हजारों ऑर्डर्स आ रहे हैं, उसको चेक आउट करिए। उसने किस तरीके से प्रोडक्ट को लिस्ट कर रखे हैं, चाहे Amazon हो या Flipkart हो। अगर आप उसको देखोगे तो आपको एक आईडिया मिलेगा कि जब टॉप सेलर जो सबसे बेस्ट परफॉर्म कर रहा है, वो खुद इतनी अच्छी लिस्टिंग कर रहा है और हमने ऐसी लिस्टिंग नहीं की है और हमने प्रोडक्ट को लिस्ट कर दिया तो हमें ऑर्डर्स नहीं आएंगे। इवन अगर आप एड्स रन कर भी लेते हो तो। क्यों? क्योंकि जो प्रोडक्ट ऑलरेडी लिस्टेड है, उसके ऊपर तो ऑलरेडी बहुत सारे रिव्यूज हैं, उसके ऊपर बहुत सारे ऑर्डर्स आ रहे हैं, तो हमारे प्रोडक्ट को कोई क्यों परचेस करेगा? तो हमें एड्स रन कराने से भी कोई फायदा नहीं मिलेगा। तो सबसे पहले हमें अपनी लिस्टिंग को ऑप्टिमाइज़ करना है और बहुत अच्छी क्वालिटी की लिस्टिंग करनी है। ठीक है? दूसरा है एनालाइज़ ऑर्गेनिक परफॉर्मेंस। देखो, इस स्टेप में ज्यादातर सेलर्स जो है ना, वो हार मान लेते हैं, थक जाते हैं, अपने बिजनेस को बंद कर देते हैं, डिमोटिवेट हो जाते हैं या फिर एड्स रन कर देते हैं, जल्दी से एड्स रन कर देते हैं ताकि यार ऑर्डर्स आने मिल जाए, ऑर्डर्स आने शुरू हो जाए। और ये गलती ये होती है, देखो दोस्तों, कि जब हम प्रोडक्ट को लिस्ट करते हैं ना, तो हमारे प्रोडक्ट्स Amazon और Flipkart के मार्केट प्लेसेस में उस पर्टिकुलर कीवर्ड पर न्यू अराइवल्स में जाते हैं। कैसे जाते हैं, मैं आपको बताता हूं। लेट्स से आपने अपना प्रोडक्ट लेडीज बैग फॉर वूमेन पे लिस्ट किया, तो आज आपने अगर अपना प्रोडक्ट किया है तो कल ये जो न्यूएस्ट अराइवल्स लिखा हुआ है ना, आपका प्रोडक्ट यहां पर दिखना शुरू हो जाएगा। राइट? ये देखो, यहां पर दिखना शुरू हो जाएगा। सेम इसी तरीके से Flipkart के अंदर भी जब आप आएंगे तो ये न्यूएस्ट फर्स्ट लिखा हुआ है ना, तो जैसे ही आप लिस्टिंग करेंगे तो यहां पर प्रोडक्ट्स आपके दिखने स्टार्ट हो जाएंगे। यानी मार्केटप्लेसेस आपके प्रोडक्ट्स को दिखाना शुरू कर चुका है। इसलिए आपको अब थोड़ा पेशेंस रखना है। एज अ कोच मेरी तरफ से आपको एक छोटी सी एडवाइस ये रहेगी कि आपको पेशेंस रख के एट लीस्ट कम से कम तीन से चार हफ्ते तक ऐड्स रन नहीं करने हैं। ठीक है? आपको कोई ऐड्स रन करने की जरूरत नहीं है। पेड ऐड्स में पैसा वेस्ट करने की अभी कोई जरूरत नहीं है। इनिशियल डेज में बहुत सारा पैसा लगा दोगे, आर्डर नहीं आए तो सिर्फ डी मोटिवेशन होगी और मुझे भी बहुत दुख होगा कि आपका पैसा जो है ना वो गलत जगह पे वेस्ट हो गया। तो एट लीस्ट तीन चार हफ्ते तक आपको रुकना है, वेट करना है। लेकिन लिस्टिंग ऑप्टिमाइजेशन अच्छी करना। उसके बाद ये न्यूएस्ट अराइवल पे प्रोडक्ट अच्छे दिखने चाहिए। स्टेप नंबर थ्री बिल्ड जेन्युइन कस्टमर रिव्यूज। यहां पर सबसे बड़ी गलती जो है वो एक नया सेलर ये कर रहा है कि वो फेक ऑर्डर्स और फेक रिव्यूज डलवा देते हैं अपने फ्रेंड, फैमिलीज और रिलेटिव्स से। कितने डलवा दोगे? एक, दो, तीन। कोई फर्क नहीं पड़ेगा और मैं आपको एक चीज बताता हूं कि अगर गलती से मार्केटप्लेसेस ने ट्रैक कर दिया तो प्रॉब्लम हो सकती है जो मैं बिल्कुल भी नहीं चाहता। थोड़ा सा जब वेट करोगे ना आप, एक महीने का वेट करोगे कुछ ऑर्डर्स आ जाएंगे और जब कुछ ऑर्डर्स आ जाएंगे तो ऑटोमेटिकली शायद उसके ऊपर कुछ रिव्यूज भी आ जाए, कुछ रेटिंग्स भी आ जाए। अगर आपको जानना है कि अपने प्रोडक्ट के ऊपर ईजीली कैसे रिव्यूज और रेटिंग्स लाई जाती है बिना पॉलिसी को वायलेट किए तो हमारा एक बहुत अच्छा वीडियो है जिसका लिंक भी मैं डिस्क्रिप्शन में दे दूंगा। आप जा के सिर्फ YouTube पे ये भी लिखते हैं ना कि हाउ टू गेट रिव्यूज ऑन Amazon, Flipkart और कनेक्शन बिजनेस तो हमारा ये वाला थंबनेल आपको दिखेगा। इस पर आपको क्लिक करना है और आपको ये पूरा वीडियो देखना है। मैं आपको एक चीज की एश्योरिटी देता हूं। इस वीडियो को एंड करने के बाद जरूर देखिएगा कि आपको ये वीडियो देखने के बाद इतने आइडियाज मिल जाएंगे कि आप कैसे अपने प्रोडक्ट के ऊपर अच्छे रिव्यूज ला सकते हो। अब तीन स्टेप्स हमने सीख लिए। पहला हमने सीखा लिस्टिंग का, दूसरा हमने ऑर्गेनिकली उसको कैसे पुश करना है, वेट करना है। तीसरी चीज हमने रिव्यूज के बारे में जाना। अब चौथा इंपॉर्टेंट पॉइंट जो आपको पता होना चाहिए कि आजाने के बाद हमें कुछ ऑर्गेनिक तरीके से प्रोडक्ट को टेस्ट करना है जैसे कि प्रमोशंस, कूपंस ये जो डील्स होती है ये Amazon और Flipkart के ऊपर चलती है। ये ऑप्शंस मिलते हैं कि आप कूपंस रन कर सकते हो, आप प्रमोशंस रन कर सकते हो, अपनी तरफ से ऑफर्स दे सकते हो कि भाई ₹1000 के प्रोडक्ट्स आप हमसे परचेस करोगे तो हम आपको 10% का डिस्काउंट दे देंगे। ये सारे प्रमोशंस और ये सारी चीजें Amazon पे होती है और Flipkart भी बहुत सारे प्रमोotions देता है उसको भी आप ऑब्टेन कर सकते हो। ये करने के बाद ये बहुत इंपॉर्टेंट है क्योंकि इसमें आपको पेड एड्स की तरह कोई कैंपेन क्रिएट नहीं करना है। ये एक तरीके से विजिबिलिटी में आपकी बहुत मदद कर सकता है और ट्रस्ट मी बहुत अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं इससे क्योंकि विजिबिलिटी थोड़ी सी बढ़ेगी ना तो ऑटोमेटिकली आपको ऑर्डर्स आने के चांसेस बढ़ जाएंगे क्योंकि मार्केटप्लेस खुद इसमें आपकी हेल्प करता है। नेक्स्ट स्टेप हमने लिस्टिंग ऑप्टिमाइज कर ली, हमने ऑर्गेनिकली वेट भी कर लिया, हमने रिव्यूज भी लिया है, उसके बाद हमने प्रमोशन एंड कूपंस भी कर दिया। अब हमारे प्रोडक्ट्स के ऊपर तीन से चार अच्छी रेटिंग है मतलब फोर स्टार के आसपास, फाइव स्टार के आसपास रेटिंग है। अब हम स्मॉल कैंपेंस क्रिएट करेंगे। ध्यान से सुनना ये सबसे इंपॉर्टेंट पार्ट है। पैसा वेस्ट नहीं होना चाहिए, वेस्ट नहीं करना चाहते हो तो इसे ध्यान से सुनना। छोटे-छोटे कैंपेन बनाएंगे और ऑटोमेटिक कैंपेन क्रिएट करेंगे। ऑटोमेटिक कैंपेन में जब हम स्टार्ट करेंगे अपने बिजनेस को तो ये मार्केटप्लेस खुद है ना आपकी प्रोडक्ट की जो लिस्टिंग है जो हमने पहले स्टेप में की थी अच्छी लिस्टिंग जो प्रोडक्ट की थी उसमें से कीवर्ड्स निकाल-निकाल के उस कीवर्ड पे लोगों को आपके प्रोडक्ट्स दिखाएगा। मार्केटप्लेस जैसे ही आपके लोग आपके जो कीवर्ड्स पर उन लोगों को प्रोडक्ट दिखाएगा तब आपके सेल्स आने के चांसेस बढ़ेंगे। क्यों? क्योंकि आपके प्रोडक्ट के ऊपर अच्छे रिव्यू है, आपकी प्रोडक्ट की लिस्टिंग अच्छी है, प्रोडक्ट को टाइम हो गया मार्केटप्लेसेस के ऊपर तो ऑर्डर्स आएंगे ही आएंगे। अब जब आपके प्रोडक्ट्स के ऊपर ऑर्डर्स आने शुरू होंगे तब उसके बाद आपको कुछ मैनुअल कीवर्ड्स मिलेंगे। मार्केटप्लेस खुद ये रिपोर्ट्स देते हैं कि आपको Amazon और Flipkart कुछ कीवर्ड्स देंगे कि इन कीवर्ड्स पर आपको ऑर्डर्स आ रहे हैं और उन्हीं कीवर्ड्स पर आपको कैंपेंस क्रिएट करने हैं कम बजट में ₹200-300 पर डे के बजट में उन कीवर्ड्स को ऐड करके कुछ प्रोडक्ट्स उस कैंपेन में डाल के आपको ऐड्स रन करने हैं। और फिर लास्ट बट नॉट द लीस्ट जो पॉडकास्ट हमने किए थे मार्केटप्लेसेस पे जिनके 2000-3000 ऑर्डर दिन के हैं और आप भी चाहते हो कि आपके भी उसी तरीके से आए। आप उन टॉप सेलिंग प्रोडक्ट्स को Amazon और Flipkart के वेयरहाउसेस पे भिजवाओगे। वहां भिजवाने के बाद आप वापस ऐड्स रन करोगे और थोड़ा इन्वेस्ट करोगे और आपका बिजनेस फिर एक बड़े लेवल पे स्केल करेगा और ये जो मैंने स्ट्रेटजीज और रोड मैप बताया है ना मैं आपको कह सकता हूं कि इस स्ट्रेटजी को फॉलो करिए और करने के बाद आपको खुद दिखेंगे, रिजल्ट्स आपको खुद दिखने स्टार्ट हो जाएंगे। आपको खुद लगेगा कि अब मेरी जो ऑर्डर्स की ग्रोथ है वो बड़ी है और ये जो तरीका है यही सबसे बेस्ट तरीका है। तुरंत स्पोंसर्ड ऐड स्टार्ट नहीं करने हैं। थोड़ा सा पेशेंस रखना है, थोड़ा सा वेट करना है और फिर आप खुद देखेंगे कि अब आपका बिजनेस कहां था और कहां पहुंच चुका है। और देखो मैं एक सिंपल सी चीज चाहता हूं कि है ना मैं नहीं चाहता कि आपका पैसा वेस्ट हो। मैं बिल्कुल नहीं चाहता कि आप किसी भी प्रकार से कोई भी तरीके से नुकसान में जाओ, आपका कोई लॉस हो। अच्छे से ई-कॉमर्स को सीखो यार। पूरे YouTube के ऊपर वीडियोस बने हुए हैं बहुत अच्छे-अच्छे। हमारे चैनल के ऊपर भी बहुत अच्छे-अच्छे वीडियोस बने हैं। उनसे सीखो जितना सीख सकते हो सीखो और फिर अपने बिजनेस को ग्रो करो। देखो Amazon एक बहुत अच्छा मार्केटप्लेस है जिसके ऊपर आप बहुत बड़े लेवल पे ग्रो कर सकते हो। Amazon पर अगर ई-कॉमर्स बिजनेस करना सीखना चाहते हो तो ये प्लेलिस्ट मैं आपको दे रहा हूं। मैंने नीचे भी डिस्क्रिप्शन में भी दे रखी है। प्लेलिस्ट पे क्लिक करो, वन बाय वन सारे वीडियोस देखो और अपने ई-कॉमर्स बिजनेस को Amazon जैसे मार्केटप्लेसेस पर भी जो है स्टार्ट करो।

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce, Plataformas e marketplaces, Marketing e SEO. Publicado no YouTube em 2026-11-19.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

The Secret Behind $100 Million In Sales On TikTok Shop

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

14조 팔고도 6천억 적자…쿠팡, 수익성 고민 커진다 / 한국경제TV뉴스