Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Rishi Ecommerce.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
यह वीडियो 2027 में मीशो पर एक लाभदायक ई-कॉमर्स व्यवसाय चलाने के लिए पांच प्रमुख रणनीतियों के बारे में बताता है, जिसमें शिपिंग लागत बचाना, रिटर्न कम करना, कैटलॉग बढ़ाना, गुणवत्ता स्कोर में सुधार करना और मीशो विज्ञापनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करना शामिल है।
मुख्य बिंदु
- शिपिंग लागत को बचाना महत्वपूर्ण है, विशेष रूप से रिवर्स शिपिंग और उत्पाद वजन को नियंत्रित करके।
- ग्राहक रिटर्न को 15% से नीचे रखना और रिटर्न को कम करने के लिए पैकेजिंग और टैग का उपयोग करना।
- निरंतर नए कैटलॉग अपलोड करके नए और ट्रेंडिंग उत्पाद मीशो पर लाना।
- उत्पाद के गुणवत्ता स्कोर को बनाए रखना ताकि उत्पाद ब्लॉक होने से बचे और दृश्यता बनी रहे।
- मीशो विज्ञापनों का सही आरओआई (ROI) के साथ उपयोग करना और मुनाफे के अनुसार विज्ञापन बजट बढ़ाना।
विषय
ई-कॉमर्समीशोशिपिंगरिटर्न प्रबंधनउत्पाद कैटलॉगगुणवत्ता स्कोरमीशो विज्ञापन
आप क्या सीखेंगे
- उत्पाद का वजन और आकार कम रखने से शिपिंग लागत बचाने में मदद मिलती है।
- पैकेजिंग पर टैग लूप और वेलकम नोट का उपयोग करने से ग्राहक रिटर्न कम हो सकते हैं।
- नियमित रूप से नए कैटलॉग जोड़ने से नए 'हीरो प्रोडक्ट्स' मिलने की संभावना बढ़ती है।
- गुणवत्ता स्कोर को 15% से कम रखने से उत्पादों की दृश्यता सुरक्षित रहती है।
प्रश्न और उत्तर
मीशो पर रिवर्स शिपिंग शुल्क लगभग कितना होता है?
प्रति उत्पाद पर रिवर्स शिपिंग शुल्क औसतन 150 रुपये से 160 रुपये के आसपास होता है।
उत्पाद के रिटर्न को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?
उत्पादों पर टैग लूप लगाकर, रिटर्न नीति के बारे में बताने वाले वेलकम नोट्स जोड़कर और कैटलॉग में यथार्थवादी और विस्तृत छवियां प्रदान करके रिटर्न को नियंत्रित किया जा सकता है।
गुणवत्ता स्कोर कितना होना चाहिए?
गुणवत्ता स्कोर 26% से नीचे होना ठीक है, लेकिन इसे 15% से कम रखने की कोशिश करनी चाहिए ताकि उत्पाद ब्लॉक न हो।
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
2026 में बहुत सारे लोगों ने मीशो पर बिजनेस स्टार्ट करा, [संगीत] लेकिन उससे भी ज्यादा सेलर्स ने मीशो पर बिजनेस बंद करा। सिर्फ कुछ गलतियों की वजह से और यही रीजन था कि आज मीशो पर ट्रस्ट बहुत कम सेलर्स को है। ड्यू टू रिटर्न्स हो, चाहे लॉसेस हो, चाहे प्रॉफिट लॉस, चाहे डेटा मैनेजमेंट हो, लेकिन आज की वीडियो में मैं आपको बताऊंगा 2027 में ऐसी क्या पांच ट्रिक्स आपको यूज करनी है जिनसे आप गारंटेड प्रॉफिट में ही रहोगे। बहुत अच्छा मीशो पर एक प्रॉफिटेबल [संगीत] बिजनेस बना जाओगे। जरा हमारे इन क्लाइंट्स का रिजल्ट देखो। फिर आप इनका देखो। फिर आप इनका [संगीत] देखो। विद लेस देन 15% रिटर्ns के साथ यह काफी अच्छा बिजनेस मीशो पर कर रहे हैं। तो क्या है वो पांच ट्रिक्स? चलिए बताता हूं। वेलकम टू ऋषि कॉमर्स। आई एम ऋषि। लेट्स गेट [संगीत] स्टार्टेड। सबसे पहला ट्रिक है सेव शिपिंग। मीशो पर 0% कमीशन है, सबको पता है। 0% चार्जेस है, लेकिन शिपिंग में इतना ज्यादा चार्जेस लगते हैं कि आप अल्टीमेटली लॉस में चले जाते हो अगर आपका शिपिंग ज्यादा रहा। तो अब शिपिंग क्या है? जब भी मीशो आपके प्रोडक्ट को लेकर जाता है कस्टमर के पास, तो उसको शिपिंग बोलते हैं। दैट इज फॉरवर्ड शिपिंग। लेकिन वहां पर बहुत कम चार्जेस लगते हैं क्योंकि ज्यादातर चार्जेस कस्टमर से ले लिए जाते हैं। लेकिन रिवर्स शिपिंग जो सेकंड शिपिंग होता है, जब कस्टमर से वापस लेके आया जाता है प्रोडक्ट, तो वहां पर लगभग ₹150, ₹160 ऑन एन एवरेज पर प्रोडक्ट पर लगता है। अब आप मुझे बताओ आपके एक प्रोडक्ट सेल पर प्रॉफिट कितना है? मुझे सबसे पहले कमेंट कर दो आप लोग कितना-कितना है, मैं भी देखना चाहूंगा। [संगीत] सो ज्यादातर सेलर्स का मीशो पर प्रॉफिटेबल ₹30, ₹50, ₹60 मैक्स टू मैक्स ₹70-80 पर प्रोडक्ट का रहता है। अब आप सोचो कि ₹160 पर प्रोडक्ट अगर आपको रिवर्स शिपिंग ही देना पड़ जाए और हर तीसरा या चौथा प्रोडक्ट आपका रिटर्न हो जाए, तो आपको क्या लगता है? क्या आप प्रॉफिट में रहोगे? बिल्कुल भी [संगीत] नहीं। तो पहली चीज और सबसे मोस्ट इंपॉर्टेंट क्राइटेरिया जिसको आपको ध्यान में रखना है 2027 के लिए, वो है सेव [संगीत] शिपिंग। अब शिपिंग सेव होगी कैसे, वो मैं आपको बताता हूं। सबसे पहले जब आप प्रोडक्ट की लिस्टिंग करते हो तो शिपिंग चार्जेस वहीं पर उसका कैलकुलेट हो जाता है। दो चीजों पर डिपेंड करता है। आपके प्रोडक्ट का वेट कितना है तोल के और आपके प्रोडक्ट का लेंथ, ब्रेथ, हाइट यानी कि वॉल्यूमेट्रिक वेट कितना है जिसका कैलकुलेशन ये होता है। तो सबसे पहले तो कोशिश करो कि 500 ग्राम से नीचे ही जो प्रोडक्ट्स हैं आपके वो आए। शिपिंग उनका इसी स्लैब में जाए। दूसरी चीज मीशो बहुत जल्दी ही 150 ग्राम से नीचे का भी स्लैब लेके आने वाला है। ये अभी अंदर की बात है। बहुत जल्दी लाइव हो जाएगा। तो अगर आपका स्किन नीचे है तो और अच्छी बात है। प्रोडक्ट के प्राइमरी इमेजेस को चेंज करके, बाकी एट्रिब्यूट्स चेंज करके भी मीशो पर कई बार जो है शिपिंग चार्जेस [संगीत] कम हो जाते हैं तो वो भी आप ट्राई कर सकते हो। उस कैटेगरी में आप डील करिए जिस कैटेगरी में प्रोडक्ट का साइज छोटा होता है, प्रोडक्ट का वेट कम होता है तो आपकी यहां पर शिपिंग बहुत ज्यादा [संगीत] बच जाएगी। दूसरा आपको इसमें क्या करना है? अपने रिटर्न्स को कंट्रोल में लेके आना है। अगर मैं पूरे महीने एफर्ट्स करके अपना 1% भी रिटर्न्स कम कर दूं तो डेफिनेटली उनका रिवर्स [संगीत] शिपिंग मेरा बच जाएगा और इसके हजारों तरीके हैं। आपको अपने तरीके लगाने हैं। इसको हम आगे वीडियो में डिस्कस करेंगे। इसी में आगे शिपिंग जो सबसे ज्यादा लगती है वो लगती है नेशनल [संगीत] यानी कि अगर मैं दिल्ली से सेल कर रहा हूं और मेरा ज्यादातर प्रोडक्ट जो है वो साउथ से ऑर्डर आ रहा है तो मुझे शिपिंग बहुत ज्यादा लगेगा क्योंकि वो नेशनल शिपिंग है। लेकिन अगर मेरा अपने एरिया में ही सेलिंग ज्यादा होती है तो [संगीत] मैं काफी अच्छा जो है प्रॉफिट बना सकता हूं। उसमें मुझे शिपिंग भी कम देनी पड़ेगी। सो कोशिश करें कि आप ऐसा प्रोडक्ट लेके आएं जो आपके ज़ोन में या अगर मैं नॉर्थ में हूं तो नॉर्थ में अच्छा बिके, साउथ में हूं तो साउथ में अच्छा बिके। इससे भी शिपिंग में सेविंग हो जाती है। इसी में आप कूरियर पार्टनर प्रायोरिटाइजेशन का काम कर सकते हैं जहां पर आपकी शिपिंग अगेन [संगीत] बच जाती है। जिनमें सबसे कम है उनको प्रायोरिटी दी जाए। तो ये पहली ट्रिक अगर आपने 2027 में यूज करी तो बिलीव मी अगर आप नए सेलर हैं मीशो पे, पुराने सेलर हैं आप प्रॉफिट [संगीत] जरूर बनाओ। चलिए बढ़ते हैं दूसरे ट्रिक की ओर और वो है ओबवियसली रिड्यूस रिटर्न्स। मैं इसी चीज को बार-बार क्यों बोल रहा हूं? क्योंकि मेरे पिछले चार-पांच सालों से मीशो पर कंटीन्यूअसली काम करने का जो एक्सपीरियंस कहता [संगीत] है वो ये कहता है कि अगर जिन सेलर्स के रिटर्न्स कम होते हैं, चाहे ऑर्डर कम हो, ज्यादा हों, वो प्रॉफिट में [संगीत] रहते ही रहते हैं और अगर मेरे ऑर्डर्स 1000 1500 भी डेली के हैं लेकिन मेरा रिटर्न्स अगर 25% से ऊपर है, कस्टमर रिटर्न्स की मैं बात कर रहा हूं तो मैं लॉस में जाऊंगा। सो रिटर्न रिड्यूस करने के लिए एक सिंपल सा ट्रिक आप यूज कर सकते हैं। आप अपने प्रोडक्ट्स पे इस टाइप के कुछ टैग लूप्स लगा सकते हैं। ऑब्वियसली मीशो के एंड से ऐसा कोई पॉलिसी नहीं है लेकिन इससे कस्टमर डरता है और रिटर्न्स कम करता है। साथ-साथ में आप कुछ वेलकम नोट्स डाल सकते हो जिसमें आप स्ट्रिक्टली रिटर्न्स पॉलिसी के बारे में लिख सकते हो जिससे कस्टमर्स को एक डर रहता है और कस्टमर रिटर्न नहीं करता है क्योंकि इंडियन कस्टमर्स का माइंडसेट चेंज करना बहुत मुश्किल है। आप उन्हें इस टाइप से पॉलिसीज बता के अपने रिटर्न्स को कंट्रोल में ला सकते [संगीत] हो। रिटर्न्स को कंट्रोल करने के लिए आप अपने कैटलॉग में ज्यादा से ज्यादा इमेजेस डालिए, [संगीत] ज्यादा से ज्यादा इमेजेस को रियलिस्टिक रखिए। इमेजेस में ही ज्यादा से ज्यादा प्रोडक्ट की इंफॉर्मेशन लिखिए और एक इमेज ऐसी जरूर बनाइए जहां पर आप वो गलतियां लिखें जिन गलतियों की वजह से कस्टमर आपका प्रोडक्ट ले तो लेता है लेकिन अल्टीमेटली वो फाइंड आउट करता है कि ये मेरे लिए नहीं है। तो आप अपना दिमाग यूज करके अपने कैटलॉग में अपने प्रोडक्ट में ऐसे चेंज करिए [संगीत] जिससे आपके रिटर्न्स कम होंगे एंड बिलीव मी 2027 में अगर जिन सेलर्स के रिटर्न्स कम होंगे वही मीशो पर प्रॉफिटेबल होंगे। कोशिश करिए 15% से इसको नीचे लेके आया जाए और अगर हां आप 6-7% पे ले आते हो तो आपने बहुत अच्छा कुछ अचीवमेंट किया है। थर्ड आ जाते हैं इसमें मोर कैटलॉग। मीशो पर आपको पता है अगर मैं 100 लिस्टिंग करता हूं तो मेरे तीन से चार लिस्टिंग ही ऐसी हैं जो मुझे अच्छे ऑर्डर्स देते हैं। सो अगर मैं 200 लेके आऊंगा तो मुझे और हीरो प्रोडक्ट्स अपने मिलेंगे। अगर मैं 500 लेके आऊंगा तो मुझे और हीरो प्रोडक्ट्स मिलेंगे एंड बिलीव मी जिनके 1000 2000 ऑर्डर्स आ रहे हैं उनके कैटलॉग भी रेगुलर अपलोड होते रहते हैं। एक अपना वर्क फ्लो बनाइए कि वीकली मैं कुछ नए प्रोडक्ट्स लेके आऊंगा। नए प्रोडक्ट्स के लिए आप Amazon Flipkart पर जाइए। वहां के टॉप सेलिंग [संगीत] देखिए, क्योंकि जो भी टॉप सेलिंग प्रोडक्ट लोग Amazon, Flipkart पर देखते हैं फिर वो उनको मीशो पर सर्च करते हैं। आप Google पे भी सर्च कर सकते हैं कोई नया प्रोडक्ट, नई कैटेगरी और अपनी कैटेगरी में ही उन प्रोडक्ट्स को भी लेके आ सकते हैं जिनकी डिमांड अदर वेबसाइट्स पे बहुत ज्यादा आज के टाइम पे चल रही है या सोशल मीडिया पे कोई प्रोडक्ट बहुत वायरल चल रहा है। सो कोशिश करिए कि रेगुलर आप नए-नए कैटलॉग डालते रहें। देखिए एक प्रोडक्ट की एक लाइफ जर्नी [संगीत] होती है। लेट्स सपोज एक फोन कवर है मेरा वो अभी बहुत चल रहा है। कुछ टाइम बाद बहुत सारे लोग उसको कॉपी कर लेंगे। सो मैं कोशिश करूं कि क्या ना मैं नए-नए इसमें डिजाइns लेके आते रहूं और उसमें सेलिंग में करते रहूं। इस तरीके से आपका ऑर्डर नंबर भी बढ़ेगा और रेगुलरली आपके अकाउंट को ऑर्गेनिक विजिबिलिटी भी मीशो के एंड से मिलते रहे। फोर्थ आपने एक बहुत इंपॉर्टेंट काम करना है वो है अपना क्वालिटी स्कोर को इंप्रूव करना है। देखिए मीशो की जो इमेज है मार्केट में वो एक ऐसे मार्केट प्लेस के तौर पे बन रही है धीरे-धीरे कि वहां पर थर्ड क्वालिटी का जो है आइटम मिलता है और ऐसा नहीं है एक्चुअल में क्योंकि आप बेच रहे हैं, आप Amazon, Flipkart पे भी बेच रहे हैं, यहां भी बेच रहे हैं और एक ही सेलर होता है फिर भी क्यों इमेज है क्योंकि बहुत सारे सेलर्स ने गलत क्वालिटी का प्रोडक्ट बेच के यहां पर जो है वो इमेज खराब करी [संगीत] है। इसके लिए मीशो ने निकाला है क्वालिटी स्कोर। क्वालिटी स्कोर का मतलब आपके कितने [संगीत] रिव्यूज आ रहे हैं उनमें से एक स्टार, दो स्टार, क्वालिटी रिलेटेड बैड रिव्यूज कितने हैं वो परसेंटेज देखा जाता है। तो ये आपका अगर 26% [संगीत] से नीचे है तो ओके है। बट कोशिश करिए कि ये आपका 15% से नीचे रहे क्योंकि उससे थोड़ा भी ऊपर गया तो आपका प्रोडक्ट जो है वो पार्शियल [संगीत] ब्लॉक में चला जाएगा और बहुत कम बायर्स को वो विजिबल होगा। अगर [संगीत] 26 से ऊपर चला गया तो ओबवियसली वो परमानेंटली ब्लॉक भी हो जाएगा। सो अगर आपको अपने प्रोडक्ट की मैक्सिमम विजिबिलिटी चाहिए, आप चाहते हो मेरा प्रोडक्ट कभी ब्लॉक ना हो तो आपको अपना क्वालिटी स्कोर मेंटेन करके रखना पड़ेगा और अभी देखिए कि आपके कौन से ऐसे प्रोडक्ट्स हैं जिनपे एक स्टार, दो स्टार के रिव्यूज बहुत ज्यादा आ रहे हैं उनको तुरंत खुद के एंड से ही बंद कर दो, पॉज कर दो। और जो प्रोडक्ट्स पे आपके अच्छे रिव्यूज आ रहे हैं, उनको आप ज्यादा से ज्यादा प्रमोट करो। चलिए आ जाते हैं हमारे फाइनल ट्रिक पे जो कि आई कैन गारंटी की 2027 में सबसे ज्यादा रोल प्ले करेगी किसी भी सेलर की प्रॉफिटेबिलिटी में और वायरलिटि में। वो है मीशो एड्स। देखो मीशो, Flipkart, Amazon जो भी मार्केट प्लेसेस हैं, ये ट्राई करते हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा सेलर से एडवर्टाइजिंग चलवाएं। इसके लिए ये ओबवियसली बैड प्रैक्टिसेस का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको इस चक्कर में नहीं फंसना है। आपको क्या करना है कि जो भी मैं एडवर्टाइजिंग चलाऊं, मुझे उसका कितना आरओआई चाहिए पहले ये डिसाइड कर लो। लेट्स सपोज मैं ₹1000 का एड चला रहा हूं और मुझे पता है अगर इससे मुझे ₹10000 की सेल मिल गई तो मुझे दो ढाई हजार रुपए का [संगीत] प्रॉफिट हो जाएगा। लेट्स सपोज ये एग्जांपल के लिए है। तो मैं क्या करता हूं ₹1000 लगा के 10000 की सेल करता हूं। 10 का मेरा आरओआई आ गया। अब मैं नेक्स्ट मंथ क्या करूंगा? ₹5000 लगाऊंगा और लगभग 10 के आरओआई से ही 50000 की सेल निकालूंगा। नेक्स्ट मंथ मैं और इन्वेस्ट करूंगा। इस महीने में ₹20000 का एड लगाऊंगा और लगभग ₹2000 की सेल लेके आऊंगा। सो अगर मेरा आरओआई इतना आ रहा है कि मुझे प्रॉफिट हो रहा है सो मैं हर महीने 2027 में ट्राई करूंगा कि अपना एड बजट को डबल करते जाऊं। मैंने ऐसे ऐसे सेलर्स देखे हैं मीशो पर जो दिन का ₹100000 [संगीत] सिर्फ एडवर्टाइजिंग में खर्च कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है वहां से उनको सेल आ रही है। 10 से 15 का आरओआई ईजीली मिल रहा है, प्रॉफिटेबल है तो क्यों ना हम अपना पैसा इन्वेस्ट करें? रीइन्वेस्टिंग [संगीत] जिसको कहते हैं। एडवर्टाइजिंग गलत नहीं है लेकिन ब्लाइंडली सिर्फ ये सोच के एड लगाना कि मेरा प्रोडक्ट बिक नहीं रहा है, एड के थ्रू बेचूंगा, ऐसा नहीं होता है। [संगीत] एड होता है जो प्रोडक्ट आपके बिक रहे हैं उनको और ज्यादा बेचने के लिए और जिन प्रोडक्ट पे विजिबिलिटी नहीं है और विजिबिलिटी आने के बाद उन पे सेल आ सकती है उनको और ज्यादा विजिबल करने के लिए। मीशो एड्स को लेके मैंने कंप्लीट प्लेलिस्ट बना रखी है, आप वो भी चेक आउट कर सकते हैं। एंड एड्स में आप सीपीओ, आरओआई, सीपीसी [संगीत] तीनों फॉर्मेट को ट्राई करें। जो फॉर्मेट आपको बेस्ट रिजल्ट देता है, उस पर काम स्टार्ट कर [संगीत] दीजिए। आप चाहें तो इसके लिए मेरी टीम की हेल्प ले सकते हैं। 2027 के क्लाइंट एनरोलमेंट हमने स्टार्ट कर दिया [संगीत] है। आप हमारी टीम्स के नंबर Flipkart, Amazon, Meesho प्लस ऐड्स के लिए स्क्रीन पर देख सकते हैं। अभी उनको कांटेक्ट करिए। आगे की प्लानिंग उनके साथ मिलकर करिए क्योंकि हो सकता है इन फ्यूचर आप कुछ गलतियां करोगे। उसके लिए मेरी टीम आपको पहले से अवेयर कर देगी और आप लॉसेस से बच जाते हो। बाकी कोई और सवाल है Meesho सेलिंग को लेके तो आप कमेंट में बता सकते हैं। नेक्स्ट वीडियो में उसी पर बनाऊंगा।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: E-commerce, Plataformas e marketplaces, Marketing e SEO, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-11-12.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário