ऑफलाइन रिटेल से ई-कॉमर्स बिजनेस का सफर और सफलता

Publicado em

Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Ek Entrepreneur.

इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

वीडियो सारांश

वक्ता ने अपने ऑफलाइन रिटेल बिजनेस से ई-कॉमर्स में आने के सफर को साझा किया। कोविड और वित्तीय समस्याओं के कारण ऑफलाइन दुकान बंद करने के बाद उन्होंने कम पूंजी के साथ ई-कॉमर्स की शुरुआत की और आज वे कई मार्केटप्लेस पर अपने उत्पादों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे हैं।

मुख्य बिंदु

  • वक्ता ने 10 साल पहले 8-10 लाख रुपये का कर्ज और बचत लगाकर ऑफलाइन रिटेल स्टोर शुरू किया था।
  • कोविड-19 महामारी और लगातार बढ़ते किराए के कारण ऑफलाइन बिजनेस को भारी नुकसान हुआ और अंततः दुकान बंद करनी पड़ी।
  • वर्ष 2022 में मात्र 15 से 20 हजार रुपये की पूंजी के साथ वक्ता ने ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की।
  • ई-कॉमर्स बिजनेस में शुरुआती दौर में रिटर्न और ब्रांड उल्लंघन जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
  • कंसिस्टेंसी और सही शिक्षा के बल पर वक्ता ने ई-कॉमर्स में सफलता हासिल की और आज वे कई प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिदिन सैकड़ों पार्सल भेजते हैं।

विषय

ई-कॉमर्सऑफलाइन रिटेलमार्केटप्लेसडिजिटल मार्केटिंगलॉजिस्टिक्सव्यवसाय की शुरुआतलॉजिस्टिक्स और शिपिंग

आप क्या सीखेंगे

  • सीमित पूंजी (15 से 20 हजार रुपये) के साथ भी ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है।
  • ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सफलता पाने के लिए निरंतरता (कंसिस्टेंसी) और उचित ज्ञान होना आवश्यक है।
  • ऑफलाइन बिजनेस की तुलना में ई-कॉमर्स में बाजार की पहुंच व्यापक हो सकती है।
  • व्यवसाय में आने वाली समस्याओं और असफलताओं से सीखकर समाधान खोजना जरूरी है।

प्रश्न और उत्तर

वक्ता ने ऑफलाइन बिजनेस से ऑनलाइन ई-कॉमर्स में जाने का निर्णय क्यों लिया?

कोविड-19 महामारी के दौरान ऑफलाइन स्टोर बंद होने के बावजूद किराया देना पड़ा और कोविड के बाद ऑफलाइन बाजार में अपेक्षित वृद्धि न मिलने के कारण वक्ता को ई-कॉमर्स की ओर रुख करना पड़ा।

ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत कितने पैसों से की गई थी?

ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत लगभग 15 से 20 हजार रुपये लगाकर की गई थी।

ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू करते समय किन शुरुआती समस्याओं का सामना करना पड़ा?

शुरुआत में ऑर्डर्स न आना, कई गलतियां होना, बिना ब्रांड ऑथराइजेशन के उत्पाद बेचना और बाद में ब्रांड इंफ्रिंजमेंट (उल्लंघन) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट

उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।

गाइज आज से चार साल पहले मेरे ई-कॉमर्स बिजनेस की जर्नी स्टार्ट हुई थी। उससे पहले जो है ना मैं टिपिकल बिजनेस करता था। वही अपना ऑफलाइन वाला रिटेल का बिजनेस करता था। चार साल पहले 15 20 हजार रुपए लगा के मैंने ई-कॉमर्स बिजनेस स्टार्ट करा। लेकिन आखिर ऐसी क्या मजबूरी आई जो मुझे ऑफलाइन से ऑनलाइन आना पड़ा और ऑनलाइन आने के बाद मेरी लाइफ में क्या परिवर्तन आया ये सारी चीजों के ऊपर आज अपन डिस्कस करने वाले हैं। मैं भी मेरी जर्नी सुन के आपको भी आपका हे गाइज आप सभी का स्वागत है हमारी एक और नई वीडियो में। आज की वीडियो में हम बात करने वाले हैं कि आखिर मैं ई-कॉमर्स बिजनेस में कैसे आया। आज से चार साल पहले मेरी ई-कॉमर्स की जर्नी स्टार्ट हुई थी। सिर्फ और सिर्फ 15 से 20 हजार रुपए लगा के मैंने ई-कॉमर्स के कुछ प्रोडक्ट्स लाए थे और भाई जर्नी स्टार्ट करी थी। उससे पहले की बात करूं ना तो मेरा टिपिकल बिजनेस था ऑफलाइन का रिटेल बिजनेस था। आखिर मैंने ऑफलाइन से ऑनलाइन आने का फैसला क्यों किया और आज की तारीख में ऑफलाइन बिजनेस किस तरह से चल रहा है। ई-कॉमर्स बिजनेस किस तरह से चल रहा है। सारी डिटेल में डिस्कशन करने वाले हैं जिससे ना आपको फ्यूचर क्लेरिटी मिलेगी कि अगर आप भी कहीं पे स्टॉक हो गए हो चाहे आप जॉब की बात करूं या आप भी कोई रिटेल स्टोर ऑन करते हो लेकिन आगे बढ़ने से डर लगे हो। आपको विजन क्लियर नहीं है कि ई-कॉमर्स में कैसे आना है। ई-कॉमर्स में आने के बाद आपके जीवन में आपके लाइफ में क्या परिवर्तन आ सकता है। सारी चीजों का खुलासा इस वीडियो में करेंगे। तो सबसे पहले मैं आपको मेरे पैनल पे चल के दिखाऊंगा कि हमारे आज के कितने पार्सल हैं जो हम आज की तारीख में डिस्पैच करने वाले हैं क्योंकि धंधा तो भाई देखना चाहिए कि धंधा किस तरह से चल रहा है। तो चलो सबसे पहले पैनल देख लेते हैं। चलो गाइज अभी आ गया हूं अपने मेन अकाउंट के पैनल पे। यहां पे देखोगे पेंडिंग में 87 ऑर्डर्स आ गए जो क्या आज सुबह से हमारे और जो हमारा आज का डिस्पैचिंग वाला अकाउंट है वो है 294 ये हमारा एक पैनल का है। इसके बाद Flipkart है। उसके बाद होम एंड किचन का मीशो का अकाउंट है। तो अभी जैसे कि आपको पता है कि साल का सबसे बड़ा सेल जो ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में होता है बिग बिलियन डे हो गया या फिर मीशो का मेगा ब्लॉकबस्टर सेल ये खत्म हो चुके हैं। अब दिवाली सेल स्टार्ट हो चुका है लेकिन इसमें इतनी ग्रोथ नहीं है। इसकी वजह से कहीं ना कहीं जो है ना ऑर्डर्स थोड़े ड्रॉप हो गए। ओवरऑल बात करूं ना तो 400 आज 400 के आसपास पार्सल जो है वहां आज की तारीख में डिस्पैच करने वाले हैं। तो चलो गाइस हमारा जो स्टाफ है ना वो सारे पार्सल पैक करने में लगा है और जितने पार्सल पैक हो गए ना वो पार्सल हम एक-एक करके यहां पे स्कैन करने का काम करते हैं क्योंकि ये जो है ना मीशो की पॉलिसी है कि आपको शिपिंग लेबल को फ्लायर के साथ लिंक करना मैंडेटरी है। बाकी अगर आपके पास ऐसा क्यूआर कोड नहीं है अगर आप भी ऐसा क्यूआर कोड बाय कर क्यूआर कोड स्कैनर बाय करना चाहते हो तो मैंने अपने वीडियो में टैग करा है। एक बार आप चेक आउट जरूर कर लेना। चलो गाइस अब यहां पे आप देखोगे ना तो हमारे सारे पार्सल लिंक भी हो गए और लॉजिस्टिक वाले आ गए तो एक-एक करके हम सारे पार्सल जो है ना यहां पे स्कैन करने का काम कर रहे हैं। देखो सारे पार्सल डिस्पैच हो रहे हैं यहां पे डिलीवरी लॉजिस्टिक के। सो गाइस फाइनली हमारे आज के जितने भी पार्सल थे ना वो हमने सक्सेसफुली डिस्पैच कर लिया। अभी अपन यहां पे बैठ के बात करेंगे 4 साल पहले कैसे मेरे ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत हुई थी मैं डिटेल में आपको बताने वाला हूं। तो देखो गाइस मेरे बिजनेस की जो शुरुआत है मेरी जो जर्नी है ना आज से 10 साल पहले हुई थी। वो टाइम ना ई-कॉमर्स के बारे में मुझे भी कुछ भी पता नहीं था। ना ही YouTube के ऊपर इतना अवेयरनेस था। 10 साल पहले 2016 की बात कर रहा हूं मैं तो इतने कोई इन्फ्लुएंसर नहीं थे जो ई-कॉमर्स के बारे में बताए और ई-कॉमर्स के लिए मतलब ज्यादा वीडियो होती नहीं थी। ऊपर से वो टाइम जो आज के समय में आप में से कुछ लोगों का माइंडसेट है ना सेम वही एग्जैक्ट सेम माइंडसेट मेरा भी था कि भैया ई-कॉमर्स बिजनेस करेंगे तो उसके बारे में अपने को नॉलेज नहीं है। ऊपर से उसमें रिटर्न आएंगे। ऊपर से भाई अपना प्रोडक्ट और कमीशन मार्केट प्लेस को दें ऐसा हम क्यों करें? उससे बेटर मैंने सोचा कि मैं ऑफलाइन बिजनेस करूंगा। मैंने मेरी एक फर्म रजिस्टर करी और एक शोरूम स्टार्ट कर लिया। लगभग मेरे पास वो टाइम हम एक लोअर मिडिल क्लास फैमिली से बिलोंग करता हूं तो वो टाइम फंड की कमी थी। थोड़ा बैंक से उधार ले लिया, लोन ले लिया, ब्याज पे पैसा उठा लिया। कुछ थोड़ी बहुत सेविंग थी वो ले ली। लगभग आठ एक लाख रुपए इकट्ठा करे 10 साल पहले और भाई अपना दुकान स्टार्ट कर लिया। दुकान चालू करने के बाद डे वन से पैसा कभी मिलता ही नहीं है। आपको भी पता है ऑफलाइन में आपको टाइम देना पड़ता है। माइंड सेट तो प्रिपेयर करके बैठा था कि एक साल तो अपने को इस बिजनेस को सेट करने में देना है तो प्रॉफिट गिनना ही नहीं है। बस मेहनत करनी है। जो भी पैसा आएगा सिर्फ माल में इन्वेस्ट करना है। बाकी की चीजें शौक भीग सब साइड रखने हैं। तो पता ही नहीं चला भाई कब चार साल खत्म हो गए। गाइस इन चार सालों में ना बिजनेस में बहुत सारे उतार चढ़ाव आए। कभी जीएसटी आ गया, कभी नोटबंदी आ गई, मंदी भी आई थी जिसके कारण ना बिजनेस में फंड थे ही नहीं। फिर जाते-जाते चार साल खत्म हो गए और 2020 में कोविड आ गया। वो टाइम उससे ना बस जस्ट मैं मुझे लगता है ना आज भी याद है चार महीने पहले मैंने जो मेरा पुराना शॉप था वो शिफ्ट करा था और बड़े शॉप में जिसका रेंट जो था ना वो ₹50000 हर महीने का था। वहां पे जैसे बिजनेस सेटअप करा और भाई दो चार महीने में कोविड आ गया। आई थिंक कुछ मार्च में आ गया था। तो कोविड आ गया तो भाई पूरी कंप्लीट तीन महीना दुकान बंद और जिनको भी ऑफलाइन शॉप थे जिन्होंने भी कोविड में धंधा किया है उनको पता था जिनका भी रented बिजनेस था। रेंट के ऊपर उनकी प्रॉपर्टी थी तो भैया बंद दुकान का भी आपको रेंट देना पड़ता था। उसके बाद गवर्नमेंट ने थोड़ी सी रिलीफ दे दिया में एक महीने में चार दिन दुकान खोलने की मतलब वीकली एक दिन आप दुकान खोल सकते थे। आई थिंक वो गुरुवार का कुछ वार था थर्सडे करके वो टाइम अपन शॉप खोलते थे वो भी 5:00 बजे तक। लेकिन जो मालिक को रेंट जाता था जो लैंडलॉर्ड को रेंट जाता था वो रहा 30 दिन का जाता था पूरा रेंट देना पड़ता था। इस कोविड में ना हर एक उस बिजनेस ओनर की कमर तोड़ दी भाई जिनके जिनके ना रेंट के ऊपर बिजनेस थे ना उनकी तो हालत खराब हो गई। फिर भी हमने कैसे भी करके यहां वहां से बैंक से इमरजेंसी फंड लिया, लोन लिया और सरवाइव करने की कोशिश करी लेकिन तब एक बात समझ में आ गई कि भैया अगर पैसा बनाना है ना तो अभी आगे अपने को ऑफलाइन बिजनेस के ऊपर डिपेंडेंसी रखनी नहीं पड़ेगी। अपने को कुछ अलग करना पड़ेगा क्योंकि डे बाय डे कोविड खत्म होने के बाद भी ऑफलाइन मार्केट में जो धंधा होना चाहिए था वो धंधंदे में ग्रोथ दिख नहीं रही थी। जो कस्टमर आने चाहिए थे वो कस्टमर आ नहीं गए। कोविड के यहां से उल्टा ऑपोजिट हो गया। मतलब जो कस्टमर ऑनलाइन बिजनेस को प्रेफर नहीं करते थे, जहां पे ऑनलाइन बिजनेस अभी तक पहुंचा नहीं था, जहां पे पिन कोड के ऊपर लॉजिस्टिक की सर्विस नहीं थी, नेटवर्क नहीं था, वो भी नेटवर्क एक्टिव हो गया क्योंकि कस्टमर की डिमांड बढ़ रही थी। लोगों के पास ऑप्शन नहीं थी। बाहर का रोड के ऊपर का बनिया का दुकान जो था, वो बंद था और ऑप्शन जो था ऑनलाइन था। तो लोगों ने YouTube पे आके भी सीखा कि ऑनलाइन ऑर्डर कैसे प्लेस करें, मीशो से सामान कैसे मंगवाए, Amazon से सामान कैसे मंगवाए। ये भी जो है ना सर्च में बहुत लोगों ने चेक किया कि ये जो कीवर्ड है ना अपने यहां पे जो गांव के लोग हैं, उन्होंने ये बहुत कीवर्ड सर्च किया हुआ था और वो वीडियो देख देख के ऑर्डर प्रोसेस करते थे। 2022 में फाइनली मुझे आज भी वो दिन याद है कि मेरे को लैंडलॉर्ड का फोन आता है और बोलता है दो महीने का आपका रेंट बाकी है, रेंट दे दो और मेरे बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली हो चुका था। मेरे पास फंड बचे नहीं थे। तो मैंने उनको फाइनली बोल दिया कि जो मेरे मेरा आपके पास डिपॉजिट तीन महीने का डिपॉजिट पड़ा है, वो डिपॉजिट में से आप रेंट काट लेना और जो भी पैसा थोड़ा बहुत बचता है, वो आप मुझे रिटर्न कर देना। मैं अगले 30 डेज के बाद मैं आपका शॉप है, वो कंप्लीटली बंद करने वाला हूं और आपको चाबी की दे दूंगा। और फाइनली 2022 में मैंने अपना शॉप जो था, जो मैंने बहुत सपने, बहुत सारे उसमें इन्वेस्ट करके एक शॉप चालू किया था, जहां से मैं अच्छी खासी पैसे कमाऊंगा। एक जो सपना था, वो सपना उस दिन पूरी तरह से खत्म हो गया। मार्केट के अगल-बगल के लोगों ने सोचा कि अब इसका पूरी तरह से बर्बाद हो गया। अब ये कमबैक नहीं कर पाएगा। अब तो इसके लिए करने के लिए कुछ भी नहीं है क्योंकि अगर आपके पास पैसे नहीं है और आप अगर फिर से बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हो तो फिर से जीरो से आपको स्टार्ट करना पड़ता है। फिर से आपको डिपॉजिट के पैसे लाने पड़ते हैं, इंटीरियर के ऊपर काम करना पड़ता है, फिर से स्टॉक डालना पड़ता है। बहुत सारी चीजें थी और मेरे बस की बात नहीं थी। फिर फाइनली घर पे बैठ गया मैं और दो महीने खुद को दे दिए। सोचा अब क्या करना है, क्या करना है। नया बिजनेस के लिए तो फंड नहीं है और नहीं करना भी नहीं था ऑफलाइन क्योंकि मुझे पता चल गया था कि अभी ऑफलाइन बिजनेस में कुछ नहीं रखा है। तो मैंने थोड़ा बहुत स्टार्टअप के ऊपर भी काम कर लिया कि सोचा यार कुछ हाइपर लूप एक हाइपर लोकल मार्केटप्लेस तैयार कर लूं जो नियर बाय किराना स्टोर है, उनको कनेक्ट करेंगे। नियर बाय फैशन स्टोर है, उनको कनेक्ट करेंगे। किसी एक वीडियो में इसके ऊपर भी मैं डिटेल में वीडियो बताऊंगा। नहीं तो यह वीडियो लंबी हो जाएगी। तो वह भी बंद कर दिया और उसके बाद फिर फाइनली मैंने डिसाइड कर लिया कि अब मेरे पास टाइम भी बहुत है करने के लिए कुछ तो करना ही पड़ेगा। एट लिस्ट हर महीने के 25 से 30 हजार रुपए जो बेसिक खर्चे होते हैं वह निकलने चाहिए। इसके लिए मैंने ई-कॉमर्स बिजनेस स्टार्ट किया। थोड़ा बहुत YouTube पर सर्च किया, नॉलेज गेन किया, थोड़ा बहुत मेरे पास नॉलेज था लेकिन प्रॉपर नहीं था। तो एक्सपेरिमेंट बहुत किया मैंने। उसमें मेरा लॉस भी हो गया लेकिन फाइनली आज 2026 में हम वेल सेटल्ड हो गए। काफी अच्छे तरीके से हम ई-कॉमर्स बिजनेस कर रहे हैं और वह भी प्रॉफिट के साथ। जो आज से 10 साल पहले मेरा माइंड सेट था कि भाई ई-कॉमर्स बिजनेस जो है ना उसमें लॉस ही होता है। उसमें रिटर्न ही आते हैं। भाई क्या पैसा बचेगा? लोग 60 रुपए में बिक रहे थे। वह माइंड सेट मेरा पूरी तरह से चेंज हो गया 2022 में क्योंकि मेरे पास कोई दूसरा और रास्ता नहीं था। मेरे जो बजट में मेरे पास जो बचे हुए 20 25 30 हजार रुपए थे उसमें सिर्फ एक ही बिजनेस हो सकता था। वह था ई-कॉमर्स बिजनेस। बड़ी हिम्मत से भाई साहब मैंने ई-कॉमर्स बिजनेस जो है वो चालू कर लिया। स्टार्टिंग में ऑर्डर भी नहीं आते थे। बहुत सारी गलतियां भी हुई थी। कुछ फेक प्रोडक्ट भी डाले थे। किसी किसी का ब्रांड ऑथराइजेशन लेटर भी नहीं था। फिर भी हम प्रोडक्ट बेच रहे थे। ऑर्डर्स काफी अच्छे खासे आ रहे थे लेकिन जभी अचानक अच्छे खासे ग्रो होने लगे तभी उसके ऊपर ब्रांड इंफ्रिंजमेंट आ गया और रातों रात पता चला कि भैया बिजनेस पूरी तरह से खराब हो गया। मतलब अप्स एंड डाउन हमने ई-कॉमर्स बिजनेस में भी देखे लेकिन आज जो आप आपके भाई YouTube के ऊपर देख रहे हो आपको ज्ञान देते हैं, आपको एजुकेटेड करता है वो सिर्फ एक और एक ही चीज से पॉसिबल हो गया है। वो है कंसिस्टेंसी। हार नहीं मानी हमने। प्रॉब्लम आए प्रॉब्लम का सॉल्यूशन होता है। वो सॉल्यूशन आपको ढूंढना पड़ता है। अगर हाथ पे हाथ धरे बैठे रहोगे ना भैया प्रॉब्लम आ गया अब क्या करेंगे? अगर ऐसी सोच रखोगे ना तो जिंदगी में कोई जॉब कर लो या कोई बिजनेस कर लो कहीं पे भी आप ग्रो नहीं कर पाओगे। जहां पे आप बैठे हो ना आज वहीं पे स्टक रहोगे और उतने ही लिमिटेशन में आप पूरी जिंदगी जो है ना बिताओगे। ना ही आप अपने सपने पूरे कर पाओगे, ना ही अपने मां-बाप के सपने पूरे पूरे कर पाओगे। इंटरनेशनल घूमना है तो वो नहीं घूम पाओगे। नया फोन लेना है या कोई प्रॉपर्टी लेना है कुछ भी नहीं लेना है। चार साल जो मुझे पहले से फॉलो करते हैं उनको पता है मैं ई-कॉमर्स आने के बाद में पहले रेंट पे था। आज मेरा खुद का ऑन ऑफिस से मैंने फार्महाउस ले लिया। बहुत सारी चीजें ले लिए। गैजेट की बात करूं तो मैंने पीसी ले लिया पौने दो लाख का। लैपटॉप ले लिया। दो इंटरनेशनल टूर कर लिए। अच्छी खासी सेविंग कर लिए। बहुत सारी चीजें मैंने कर लिए इन चार सालों में। तो इतनी पावर होती है ई-कॉमर्स बिजनेस में। बस एक चीज की कमी है। आपके पास एजुकेशन होना चाहिए। मैं अपनी बहुत सारी वीडियो में बोला है कि ई-कॉमर्स बिजनेस है ना एक समंदर की तरह है। अगर आप में जज्बा है, अगर आप में कुवत है ना तो आप जितना चाहे उतना पैसा इस समंदर से निकाल सकते हो। कंसिस्टेंसी होनी चाहिए, एजुकेशन होना चाहिए। अगर आपके पास कंसिस्टेंसी है और मेहनत करने के लिए आप रेडी हो ना तो सिखाने के लिए मैं भी आपको रेडी हूं। तो अगर आप ई-कॉमर्स बिजनेस सीखना चाहते हो तो यहां पे मैंने WhatsApp नंबर दे दिया है। एक बार आप मैसेज कर लोगे तो हमारी टीम जो है वो आपको रिवर्ट बैक कर देगी। आई होप गाइस आपको यह वीडियो अच्छी लगी होगी। इस वीडियो से ना मुझे बस इतना ही कहना है जो जो लोगों का ई-कॉमर्स को लेकर नेगेटिव माइंड सेट है, उनके साथ मैंने मेरी जर्नी स्टार्ट करी थी। आज से 10 साल पहले मेरा भी आपके जैसा ही हाल था। एक तो मिडिल क्लास भी था, ऊपर से माइंड सेट से भी भाई मिडिल क्लास था कि भाई ई-कॉमर्स में यह तरह का लॉस होता है। ई-कॉमर्स में इतने रिटर्न आते हैं, भाई कमीशन देना पड़ता है, हाथ में क्या बचेगा? लेकिन मैंने मेरी सोच बदली क्योंकि मेरे पास दूसरा ऑप्शन नहीं था और 2022 में मैंने ई-कॉमर्स बिजनेस किया और आज आप देख रहे हो आपका भाई YouTube के ऊपर आके वीडियो बनाता है, अपन नए नए प्रॉपर्टी करते हैं, अच्छे खासे तरीके से ग्रो करते हैं। लेकिन यही चीज अगर मैंने यही माइंड सेट मेरा 10 साल पहले 2016 में होता तो सोचो आज मैंने कितनी ग्रोथ की हुई थी। टाइम बहुत इंपॉर्टेंट है तो अभी भी आपके पास समय है। अभी तक आपने ई-कॉमर्स बिजनेस स्टार्ट नहीं किया है तो आज से इस दिवाली से एक प्रण ले लेना भाई ई-कॉमर्स बिजनेस स्टार्ट कर लेना। यकीन मानो मेरा 2027 में आने वाले तीन चार महीने में ना ई-कॉमर्स बिजनेस से आप अच्छी खासी डिसेंट इनकम जनरेट कर सकते हो। तो अगर आपको यह वीडियो अच्छी लगी है तो वीडियो को लाइक जरूर कर देना, चैनल को सब्सक्राइब जरूर कर देना। बाकी आपके जो भी सवाल जवाब है कमेंट बॉक्स में लिख देना और बाकी आपके ग्रुप में यह वीडियो शेयर कर देना ताकि बहुत सारे लोगों को इस वीडियो से हेल्प मिले वो भी मोटिवेट हो जाए ई-कॉमर्स बिजनेस में आने तो चलो आज की वीडियो अपन यही तक रखते हैं। तब तक के लिए गुड बाय। [संगीत]

Assistir ao vídeo original no YouTube

Assuntos: E-commerce. Publicado no YouTube em 2026-11-12.

Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.

Comentários

Postagens mais visitadas deste blog

The Secret Behind $100 Million In Sales On TikTok Shop

Why Are Meesho Sellers Quitting? The Dark Side of Meesho!

14조 팔고도 6천억 적자…쿠팡, 수익성 고민 커진다 / 한국경제TV뉴스