Vídeo em Hindi, publicado pelo canal Sarkar Tak.
इस सामग्री के बारे में: नीचे दिया गया सारांश, मुख्य बिंदु और विषय वीडियो की ट्रांसक्रिप्ट से स्वचालित रूप से तैयार किए गए हैं। वे वीडियो में प्रस्तुत सामग्री, राय, दावों और भविष्यवाणियों को दर्शाते हैं और All The Gate की ओर से किसी समर्थन, सत्यापन या तथ्य-जांच का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
वीडियो सारांश
इस वीडियो में एसबीआई डेबिट कार्ड से फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों पर लेनदेन की समस्या का समाधान बताया गया है। वीडियो में डेबिट कार्ड पर ऑनलाइन भुगतान को सक्षम करने के विभिन्न तरीकों का उल्लेख किया गया है, जिसमें एटीएम मशीन, नेट बैंकिंग, यो एसबीआई ऐप, बैंक शाखा और कस्टमर केयर के माध्यम से प्रक्रिया शामिल है।
मुख्य बिंदु
- एसबीआई डेबिट कार्ड से ई-कॉमर्स लेनदेन न होने पर कई समाधान उपलब्ध हैं।
- एटीएम मशीन, एसबीआई नेट बैंकिंग और यो ऐप के जरिए ई-कॉमर्स भुगतान इनेबल किया जा सकता है।
- बैंक शाखा में जाकर भी डेबिट कार्ड की सेवाओं को सक्रिय कराया जा सकता है।
- रुपए ट्रांसफर या ई-पेमेंट के लिए कस्टमर केयर से कॉल करके मदद ली जा सकती है।
- कस्टमर केयर को पंजीकृत मोबाइल नंबर से कॉल करके निर्देशित IVR विकल्पों का पालन करना होता है।
- आईवीआर मेनू में सही अंक (जैसे 6, 1, 0, 4, 1) दर्ज करके ई-कॉमर्स लेनदेन को सक्रिय किया जा सकता है।
विषय
ई-कॉमर्सडेबिट कार्डएसबीआईऑनलाइन भुगतानकस्टमर केयरडिजिटल बैंकिंग
आप क्या सीखेंगे
- एसबीआई डेबिट कार्ड पर ई-कॉमर्स भुगतान को एटीएम, नेट बैंकिंग, यो ऐप या कस्टमर केयर के जरिए इनेबल किया जा सकता है।
- पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसबीआई के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके IVR के माध्यम से सेवाएं सक्रिय की जा सकती हैं।
- कस्टमर केयर कॉल के दौरान ई-कॉमर्स या ऑनलाइन लेनदेन के लिए निर्धारित विकल्पों का चयन करना होता है।
- सफलतापूर्वक अनुरोध प्रोसेस होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर पुष्टि संदेश भेजा जाता है।
प्रश्न और उत्तर
एसबीआई डेबिट कार्ड से ई-कॉमर्स लेनदेन सक्षम करने के कौन से मुख्य तरीके बताए गए हैं?
एटीएम मशीन, एसबीआई नेट बैंकिंग, यो एप्लीकेशन, बैंक शाखा और कस्टमर केयर।
कस्टमर केयर से संपर्क करने के लिए एसबीआई का नंबर क्या है?
1800 12 34
ई-कॉमर्स लेनदेन को इनेबल करने के लिए IVR में किन स्टेप्स का पालन करने का सुझाव दिया गया है?
क्रमशः 6, 1, 0, 4 और 1 दबाना।
वीडियो का ट्रांसक्रिप्ट
उपलब्ध कैप्शन का पाठ; इसमें त्रुटियाँ हो सकती हैं।
दोस्तों, नमस्कार। इस वीडियो में स्वागत है आपका। दोस्तों, इस वीडियो में मैं आपको बताने वाला हूं कि आप यदि अपने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड से किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी जैसे कि Flipkart, Amazon या फिर ShopClues या फिर किसी दूसरे ई-कॉमर्स कंपनी में ट्रांजैक्शन करना करने का प्रयास कर रहे हैं और आपका डेबिट कार्ड से ट्रांजैक्शन नहीं हो पा रहा है तो उसका क्या समाधान है? कैसे आप अपना जो डेबिट कार्ड है SBI का उसमें ई-कॉमर्स के लिए पेमेंट को इनेबल कर पाएंगे, ठीक है? तो देखो दोस्तों, इसके कई सारे मेथड्स हैं जो मैं आपको बताने वाला हूं। जो सबसे पहला और जो सहज मेथड है वो आप एटीएम कार्ड में जाकर के एटीएम जो मशीन है उसमें जाकर के आप जो है वो इनेबल कर सकते हो ई-कॉमर्स के लिए पेमेंट, ठीक है? दूसरा और जो सबसे महत्वपूर्ण है वो है आपका SBI का नेट बैंकिंग, ठीक है? SBI का नेट बैंकिंग इससे आप इनेबल कर सकते हो। तीसरा जो है दोस्तों वो है आपका SBI का YONO एप्लीकेशन, ठीक है? YONO एप्लीकेशन ये है। तो तीन जो सबसे महत्वपूर्ण मेथड है जिसके द्वारा आप इज़ली कर सकते हो और एक आप जो है वो SBI की ब्रांच जो आपका ब्रांच है वहां पे जाकर के आप करा सकते हो, ठीक है? अब देखो क्या होता है ना कई लोगों का ब्रांच दूर है मान लो, YONO एप्लीकेशन यूज़ नहीं करते हैं, नेट बैंकिंग भी चालू नहीं है, एटीएम मशीन भी दूर में है, ठीक है? तो ऐसी स्थिति में आपके लिए जो एकमात्र साधन होगा वो डायरेक्टली कस्टमर केयर से बात करके अपना जो है वो जो ई-पेमेंट पेमेंट है ई-कॉमर्स कंपनी के लिए वो करवा सकते हो, ठीक है? तो देखो अब आपको क्या करना है? सबसे आसान संसाधन मैं आपको बता दिया हूं। आपको कस्टमर केयर से बात करना है, ठीक है? अब कस्टमर केयर से भी आपको बात करने की आवश्यकता नहीं है। बस मैं आपको यहां पे मैंने ऑलरेडी एक किया हुआ है। तो मैं आपको रिकॉर्डेड फॉर्म में आपको सुना देता हूं कि कैसे आपको करना है। सिंपली बस आपको कस्टमर केयर का नंबर डायल करना है 1800 12 34 ठीक है। ये नंबर है दोस्तों एसबीआई के कस्टमर केयर का। अब इस नंबर पे ना दोस्तों आपको सिंपली क्या करना है जो आपका एसबीआई के साथ में रजिस्टर मोबाइल नंबर है ठीक है। एसबीआई के साथ में रजिस्टर मोबाइल नंबर है उससे कॉल करना है ठीक है। उससे कॉल करना है और जैसे-जैसे गाइडलाइन दिया जाता है उस गाइडलाइन को फॉलो करना है। अब आपको वो भी ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। बस मैंने यहां पे बात करके अपना जो डेबिट कार्ड है उसे इनेबल कराया है। तो सिंपली बस जैसे मैंने किया है वैसे आप फॉलो करना। आपका जो डेबिट कार्ड है वो इनेबल हो जाएगा ठीक है। तो मैं आपको रिकॉर्डेड जो है वो सुना देता हूं। आगे आप सुन सकते हो ध्यानपूर्वक सुनना जैसे-जैसे मैंने किया है वैसे आप इजली अपना जो पेमेंट है डेबिट कार्ड से Flipkart या फिर Amazon या फिर दूसरे ई-कॉमर्स कंपनी में आसानी से कर पाओगे ठीक है। तो आप सुन सकते हो। नमस्कार। भारतीय स्टेट बैंक के संपर्क केंद्र में आपका स्वागत है। हिंदी में जारी रखने के लिए एक और अपनी भाषा बदलने के लिए शून्य दबाएं। एटीएम कार्ड, यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग को ब्लॉक करने और आधार सक्षम भुगतान सेवा को डी रजिस्टर करने के लिए शून्य दबाएं। खाते का शेष विवरण, सीआईएफ जानकारी, नामांकन स्थिति, केवाईसी अद्यतन और WhatsApp बैंकिंग पंजीकरण प्राप्त करने के लिए एक दबाएं। एटीएम कार्ड और चेक बुक सेवाओं के लिए दो दबाएं। एटीएम कार्ड का पिन जनरेट करने या बदलने के लिए एक दबाएं। अपने एटीएम कार्ड को ट्रैक करने के लिए दो दबाएं। कार्ड को बदलने का आवेदन करने के लिए तीन दबाएं। चेक बुक के लिए निवेदन करने के लिए चार दबाएं। अपनी चेक बुक की डिस्पैच स्थिति को ट्रैक करने के लिए पांच दबाएं। एटीएम कार्ड को स्विच ऑन या स्विच ऑफ करने के लिए छह दबाएं। चेक स्टॉप सेवा के लिए अपनी लिमिट फंक्शनैलिटी को स्विच ऑन या ऑफ करने के लिए एक दबाएं। अपनी लिमिट फंक्शनैलिटी को स्विच सेट या मॉडिफाई करने के लिए दो दबाएं। पिछले मेनू में जाने के लिए स्टार डायल करें। मुख्य मेनू में स्विच ऑन के लिए शून्य दबाएं। स्विच ऑफ के लिए एक दबाएं। अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के लिए शून्य दबाएं। घरेलू लेनदेन के लिए एक दबाएं। एटीएम नगद लेनदेन के लिए दो दबाएं। पीओएस यानी पॉइंट ऑफ सेल लेनदेन के लिए तीन दबाएं। ई-कॉमर्स या ऑनलाइन लेनदेन के लिए चार दबाएं। संपर्क प्रिय ग्राहक आपका डेबिट कार्ड के साथ समाप्त होता है। एक नौ छह पांच कृपया अपने अनुरोध की पुष्टि के लिए एक दबाएं। प्रिय ग्राहक आपका अनुरोध सफलतापूर्वक प्रोसेस हो गया है। पुष्टिकरण एसएमएस और ईमेल आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। फिर से दोहराने के लिए स्टार दबाएं। मुख्य मेनू पर वापस जाने के लिए आठ दबाएं। हमारे सलाहकार से बात करने के लिए नौ दबाएं। दोस्तों थोड़ा मिसमैच हो गया है लेकिन आपको यह ध्यान रखना है कि भाषा के लिए आप हिंदी को एक सेलेक्ट करना। फिर 61041 आपको टाइप कर देना है। ठीक है? स्टेप बाय स्टेप ठीक है? अचानक नहीं। 61041 टाइप करेंगे स्टेप बाय स्टेप मतलब पहले छह फिर वन फिर जीरो फिर फोर फिर वन ठीक है? और गाइडलाइन को फॉलो करते हुए ठीक? तो फटाक से आपका जो है वो ई-कॉमर्स के लिए इनेबल हो जाएगा। दोस्तों वीडियो देखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Assistir ao vídeo original no YouTube
Assuntos: E-commerce, Plataformas e marketplaces, Logística e pagamentos. Publicado no YouTube em 2026-11-11.
Seleção automática por assunto e idioma. O vídeo pertence ao canal de origem.
Comentários
Postar um comentário